64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट

64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट

64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत 

शेरघाटी/डेस्क:  अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 64 लाख रुपये मूल्य की विदेशी व देशी शराब, बीयर और महुआ फुली का विनष्टीकरण किया. यह कार्रवाई जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर की गई.

बाराचट्टी थाना अंतर्गत डोभी स्थित उत्पाद थाना परिसर में जब्त शराब को जेसीबी मशीन की सहायता से नष्ट किया गया. प्रशासन की देखरेख में करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर सभी शराब, बीयर और महुआ फुली को जमीन में दबा दिया गया.

विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया दंडाधिकारी अलौद्दीन अंसारी, डोभी अंचलाधिकारी प्रिक्षीत कुमार और उत्पाद निरीक्षक राम प्रीति कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई. अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई को विधिसम्मत और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया.

उत्पाद निरीक्षक राम प्रीति कुमार ने बताया कि विभिन्न 91 कांडों में जब्त अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया. इनमें पुलिस थाना के 20, रेल थाना के 5 और मद्यनिषेध उत्पाद थाना के 66 कांड शामिल हैं.

विनष्ट की गई सामग्री में 5213.635 लीटर विदेशी शराब, 1554 लीटर बीयर, 2431 लीटर देशी शराब तथा 2043 किलोग्राम महुआ फुली शामिल है. जब्त सामग्रियों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 64 लाख रुपये आंका गया है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कैमूर  कुदरा में चोरी की वारदात, 8 से 10 घरों में ताला तोड़कर चोरी

संबंधित सामग्री

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल

झारखंड

अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया जनसंपर्क

रांची नगर निगम के घर-घर को रोशन करेगी मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो: आदित्य साहू

झारखंड

रांची नगर निगम के घर-घर को रोशन करेगी मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो: आदित्य साहू

राज्य की महिला, बच्चा विरोधी सरकार को सबक सिखाएं