बहन की हत्या

बिहार में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, बर्तन धोते वक्त गले पर किया ताबड़तोड़ वार

सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत जिगना गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, जहां भाई ने ही अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी है।

By : Rani Thakur
बिहार में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, बर्तन धोते वक्त गले पर किया ताबड़तोड़ वार

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क 
पवन कुमार सिंह / छपरा :
सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत जिगना गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, जहां भाई ने ही अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत किशोरी स्थानीय थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी मुन्ना सिंह की पुत्री अनन्या कुमारी (15) बताई गई है।

बहन ने मौके पर तोड़ा दम  

बताया जा रहा है कि वह कल के पास बैठकर बर्तन धो रही थी, उसी बीच उसका भाई आया और उसके गले पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। जिसक कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रिवीलगंज थाना अध्यक्ष ने कार्रवाई कर आरोपी भाई को निरुद्ध कर लिया, जिसकी उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। अब उसने हत्या किन परिस्थितियों में की, इस पर फिलहाल गांव के लोग अटकल लग रहे हैं।

मामले की जांच जारी 

इस हत्या के दो बिंदु निकलकर सामने आए हैं। पहला कि हत्यारा किशोर नशेड़ी है और घर में पैसे के लिए झगड़ा हुआ करता था। जबकि दूसरा मामला किशोरी के प्रेम प्रसंग पर भी गांव में दबी जबान से चर्चा हो रही है। स्थिति जो भी हो, पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।