शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में दयालपुर के पास NH-31 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, तेज रफ्तार बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. अब तक 4 शव की आधिकारिक पुष्टि हुई है. चारों शव को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया है.
वहीं, पांच घायलों का इलाज बिहपुर सीएचसी में चल रहा है. अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
बड़ी बातें
NH-31 पर दयालपुर के पास हादसा, बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, 10 मौत की आशंका, 4 मौत की पुष्टि
एक दर्जन से अधिक घायल, बिहपुर सीएचसी में इलाज जारी
यह भी पढ़ें: श्याम सखा मंडल भुरकुंडा के तत्वधान में निकला गया निशान यात्रा, रामगढ़ के खाटु श्याम मंदीर तक जाएंगे सभी