न्यूज11 भारत
बोकारो/डेस्क: आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार शाम बोकारो जिले के चास और सेक्टर 9 इलाके में छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. अधिकारी सीआरपीएफ जवानों के साथ चार वाहनों में सवार होकर पहुंचे और अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की. टीम सबसे पहले चास स्थित सोनू मिश्रा के आवास पर पहुंची. जानकारी के अनुसार, सोनू मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्कूलों में बाला पेंटिंग का काम बड़े पैमाने पर किया था. इसके बाद आयकर अधिकारियों ने सेक्टर 9 स्थित प्रकाश जेरॉक्स प्रतिष्ठान में भी दस्तावेजों की गहन जांच की.
डीएमएफटी फंड के उपयोग पर सवाल
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई डीएमएफटी फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है. प्रकाश जेरॉक्स पर स्कूलों और सरकारी संस्थानों में सामग्री आपूर्ति करने का आरोप है. विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि संबंधित ठेकों और आपूर्ति कार्यों में कहीं सरकारी धन का दुरुपयोग या अवैध लाभ तो नहीं लिया गया. हालांकि, इस संबंध में आयकर विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज
छापेमारी की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है. चर्चा है कि सोनू मिश्रा एक प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारी के करीबी बताए जाते हैं और इसी प्रभाव के चलते उन्हें बड़े ठेके मिलने की बात कही जा रही है. फिलहाल जांच जारी है और विभाग की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
ये भी पढ़ें- ईडी v/s रांची पुलिस: ED की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
बोकारो के चास और सेक्टर 9 में आयकर विभाग की छापेमारी, डीएमएफटी फंड की जांच से जुड़ा मामला
संबंधित सामग्री
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र केलाघाघ के करीब पहुंचा 25 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग और पुलिस अलर्ट
हाथियों का झुंड केलाघाघ के चिमटी घाट के आसपास विचरण कर रहा था.
चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज
आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार
रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई