TRE-4 

TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच BPSC ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है।

By : Rani Thakur
TRE-4 पर BPSC का बड़ा स्पष्टीकरण, अधियाचना में त्रुटि के कारण विज्ञापन में देरी

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच BPSC ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने इस बात का खंडन किया है कि शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई TRE-4 की अधियाचना को BPSC ने वापस कर दिया है। हालांकि आयोग ने यह जरूर स्पष्ट किया है कि शिक्षा विभाग से प्राप्त अधियाचना में कुछ त्रुटियां थीं, जिन्हें दूर करने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है। आयोग का कहना है कि जब तक अधियाचना में सुधार कर उसे दोबारा नहीं भेजा जाता, तब तक TRE-4 का विज्ञापन जारी करना संभव नहीं है।

TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही थीं। इसी बीच BPSC की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की गई है।

BPSC ने कहा है कि आयोग ने शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई TRE-4 की अधियाचना को वापस नहीं किया है। हालांकि अधियाचना में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं, जिसे लेकर शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक सुधार करने को कहा गया है।

आयोग के मुताबिक, शिक्षा विभाग की ओर से जब संशोधित अधियाचना प्राप्त होगी, उसके बाद ही TRE-4 के विज्ञापन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि TRE-4 की अधियाचना में त्रुटि के निवारण को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पास BPSC की ओर से पत्र आया था। उस त्रुटि को ठीक करके भेज दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि TRE-4 में कुछ छूटे हुए विषयों को लेकर अगले एक-दो दिनों में सप्लीमेंट्री अधियाचना भी BPSC को भेज दी जाएगी। इसके बाद आयोग के लिए परीक्षा की तिथि घोषित करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि BPSC अपनी तैयारी में लगा हुआ है और इस संबंध में उनकी आयोग के अध्यक्ष से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत भी हुई है।

यानी TRE-4 को लेकर फिलहाल विज्ञापन जारी होने में देरी का कारण अधियाचना वापस होना नहीं, बल्कि उसमें मौजूद त्रुटियों का सुधार और कुछ छूटे हुए विषयों की सप्लीमेंट्री अधियाचना है। शिक्षा विभाग की ओर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद BPSC की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।