शेखपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

By : News11 Bharat
शेखपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

चंदन कुमार/न्यूज11  भारत

शेखपुरा/डेस्क:  संविधान दिवस के अवसर पर शेखपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक स्थित भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर बिंद ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक अवसर है यह स्मरण करने का कि डॉ. अम्बेडकर ने किस तरह विविधताओं से भरे इस देश को एक मजबूत प्रशासनिक ढांचा और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार दिया.

उन्होंने कहा कि बाबा साहब का लिखा संविधान देश को समानता, न्याय और स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. वहीं भाजपा नेता विपिन मंडल  ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है, जिसका श्रेय कहीं न कहीं हमारे संविधान की शक्तिशाली संरचना को भी जाता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के पालन की दिशा में भी समाज को जागरूक करें. मौके पर भाजपा नेता विपिन मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर बिंद , डॉ मणिकांत कुमार, राहुल कुमार अकेला रोहित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही .

यह भी पढ़ें: कटिहार विकास भवन में नशा मुक्ति का संदेश,डी एम ने की जागरूकता की अपील