न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचेंगे. वे दिल्ली से सुबह 10:45 बजे की फ्लाइट से पटना के लिए रवाना होंगे. पटना एयरपोर्ट पर पार्टी के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे. एयरपोर्ट से नितिन नवीन सीधे अपने सरकारी आवास, टेलर रोड जाएंगे. 15 फरवरी को वे खाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे और महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना करेंगे. इस दौरान वे श्री श्री महाशिवरात्रि शुभायात्रा में झाकियों का अभिनंदन भी करेंगे. महाशिवरात्रि के दिन खाजपुरा मंदिर के बाद वे पटना सिटी स्थित गौरी शंकर मंदिर भी जाएंगे. 16 फरवरी को नितिन नवीन वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
यह भी पढ़े: दरभंगा में न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों की नजर, मंदिर की दान भूमि की हो रही अवैध प्लॉटिंग