राहत 

भाजपा विधायक राजू सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मर्डर केस में मिली बेल 

हत्या के मामले में 4 साल की सजा काट रहे बीजेपी विधायक राजू सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। 

By : Rani Thakur
भाजपा विधायक राजू सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मर्डर केस में मिली बेल 

भाजपा विधायक राजू सिंह

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के मुजफ्फरपुर से साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह को हत्या के एक मामले में बड़ी राहत मिली है। हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत कांड में गैर इरादतन हत्या का दोषी पाते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें चार साल की सजा सुनाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने अपील याचिका पर सुनावाई करते हुए जमानत दे दी है। सजा पर रोक लगाने की अपील पर 11 अंगस्त को सुनवाई होगी। कोर्ट के फैसले से राजू सिंह के गांव साहेबगंज के बड़ा दाउद में जश्न का माहौल है। राजू सिंह के निजी सहायक सोनू सिंह ने फोन पर पुष्टि की है। कोर्ट से राहत मिलने पर मुजफ्फरपुर भाजपा में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

विधायक प्रतिनिधि रामनरेश मालाकार ने बेल मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि राजू सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से न्याय मिली है। जिस घटना में उन्हें चार साल की सजा दी गई वह महज हादसा था। पार्टी के दौरान धोखे से गोली चल गई जो डॉ अर्चना गुप्ता को लग गई। इलाज के दौरान भले ही उनकी मौत हो गई पर विधायक का कोई क्रिमिनल मोटिव नहीं था। उच्च न्यायालय ने इस तथ्य को समझा और विधायक जी की अपील पर सुनवाई करते हुए जमानत दे दी। उन्होंने उम्मीद जताया है कि हाई कोर्ट से उनकी सजा पर रोक लगाई जाएगी।

मुजफ्फरपुर बीजेपी पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने राजू सिंह को जमानत देने के लिए हाईकोर्ट का आभार जताया है। कहा कि राजू सिंह एक संवेदनशील व्यक्ति हैं। वे किसी हत्या के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। हम लोगों को न्यायालय पर पूरा भरोसा था। जमानत मिलने की खबर आने के बाद साहेबगंज समेत पूरे मुजफ्फरपुर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भाजपा नेता केशव चौबे ने बेल मिलने पर राजू सिंह को बधाई दी है।

यह मामला 31 दिसंबर 2018 की रात का है। राजू कुमार सिंह के दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में स्थित फार्महाउस पर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में नये साल के स्वागत में हर्ष फायरिंग की गयी। बंदूक से निकली गोली राजू सिंह के करीबी विकास कुमार की पत्नी डॉ.अर्चना गुप्ता को लग गई। सिर में गोली लगने के कारण अर्चना गुप्ता बेहोश हो गईं। फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद फरार हो चुके राजू सिंह को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर कस्बे से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने राजू कुमार सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जिसके आधार पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 जुलाई 2026 को राजू कुमार सिंह को गैर इरादतन हत्या के मामले में चार साल की सजा सुनाई। मृतका के परिवार को 25 लाख जुर्माना देने का भी आदेश दिया गया था।

निचली अदालत ने विधायक के तमाम गुहार को दरकिनार करते हुए आईपीसी की धारा 304 पार्ट-II के तहत उन्हें चार साल की साधारण कैद की सजा दी। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी दो महीने की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया। यह राशि मृतका के पति को देने का निर्देश दिया गया। कोर्ट ने कहा कि बार-बार विधायक रहने वाले व्यक्ति से इस हथियार लेकर फायरिंग की गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस फैसले के खिलाफ राजू सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील वाद दायर किया था।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।