चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चु...

बांकीपुर उपचुनाव

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत ‎

‎भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक जनक राम ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है।

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत
‎

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार भाजपा  के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पटना में पटना में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर द्वारा कथित रूप से चुनावी खर्च की निर्धारित सीमा का उल्लंघन करने, फर्जी कंपनियों के माध्यम से धन खर्च करने तथा सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट और बॉट नेटवर्क के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने के संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। 

‎प्रतिनिधिमंडल में बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी, विधायक जीवेश मिश्रा, विधान परिषद में मुख्य सचेतक जनक राम, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल तथा चुनाव आयोग सेल के संयोजक राकेश ठाकुर शामिल थे।

‎चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने चुनावी खर्च की 40 लाख रुपये की सीमा को पार करते हुए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं और इस संबंध में भाजपा ने चुनाव आयोग को दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

‎शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि चुनावी खर्च को छिपाने के लिए अलग-अलग कंपनियों के माध्यम से सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रचार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर इन्फ्लुएंसर्स को भुगतान किया जा रहा है तथा कृत्रिम माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सिंपल सेंस एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और न्यूज लाइटहाउस एलएलपी जैसी कंपनियों के जरिए चुनाव प्रचार संचालित किया जा रहा है, जबकि इन कंपनियों का संबंध प्रशांत किशोर से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से भी धन के स्रोत की जांच कराने की मांग की।

‎बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के समक्ष ऐसे कई सोशल मीडिया अकाउंट का विवरण प्रस्तुत किया है, जिनकी लोकेशन देश के बाहर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशों से संचालित अकाउंट के माध्यम से बिहार के राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने और नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को ऐसे मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे।

‎पूर्व मंत्री एवं विधायक जीवेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर चुनावी खर्च से जुड़े जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं, जिनमें चुनावी खर्च और कथित वित्तीय लेन-देन से जुड़े तथ्य शामिल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे प्रयासों का जवाब देगी।

‎भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक जनक राम ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मतदाता सच्चाई को समझते हैं। उन्होंने कहा कि जनता लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे प्रयासों का जवाब देगी।

‎प्रेस वार्ता में भाजपा विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, चुनाव आयोग सेल के संयोजक राकेश ठाकुर उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर चुनावी आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व कानून के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।