ट्रेन सेवा

Bihar Train : देवघर से जमालपुर जाना हुआ आसान, अब नहीं बदलनी होगी ट्रेन

रेलवे ने देवघर-जमालपुर के दैनिक यात्रियों को राहत देते हुए जसीडीह से जमालपुर तक सीधी रेल कनेक्टिविटी की नई रैक लिंकिंग व्यवस्था बहुत जल्द शुरू करने वाली है। <br/>

By : Rani Thakur
Bihar Train : देवघर से जमालपुर जाना हुआ आसान, अब नहीं बदलनी होगी ट्रेन

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : देवघर (बैद्यनाथ धाम) और जमालपुर के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। वर्षों से लंबित वाया जसीडीह-झाझा-किउल होकर जमालपुर तक सीधी रेल कनेक्टिविटी की मांग को मंजूरी देते हुए पूर्व रेलवे ने नई रैक लिंकिंग व्यवस्था का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

21 जुलाई से लागू होगी व्यवस्था 

यह व्यवस्था 21 जुलाई से लागू होगी। आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने नोटिफिकेशन जारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

बीच रास्ते में ट्रेन बदलने से मुक्ति 

रेलवे की नई व्यवस्था के तहत क्षेत्र में संचालित तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों को एक ही रैक से जोड़ा गया है। इसके तहत गाड़ी सं. 63156 वैद्यनाथधाम-जसीडीह, 63573 जसीडीह-किउल तथा 63424 किउल-जमालपुर मेमू अब एकीकृत रैक के माध्यम से संचालित होंगी। इससे यात्रियों को बीच रास्ते में ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इन यात्रियों को होगा फायदा 

नई व्यवस्था का लाभ झाझा, सिमुलतला, गिद्धौर, टेलवा बाजार, जमुई, लखीसराय, किउल, देवघर तथा जमालपुर के हजारों दैनिक यात्रियों को मिलेगा। अब तक मुंगेर प्रमंडल अथवा जमालपुर जाने वाले यात्रियों को किउल या झाझा स्टेशन पर दूसरी ट्रेन के इंतजार में काफी समय बिताना पड़ता था।

किफायती होगी यात्रा

रैक लिंकिंग लागू होने से यात्रा अधिक सुविधाजनक और समय की दृष्टि से किफायती होगी। रेलवे के अनुसार, इस व्यवस्था से 63574 किउल-जसीडीह मेमू के परिचालन में होने वाली देरी की समस्या में भी सुधार होगा। वहीं, 63564 जसीडीह-आसनसोल मेमू का संचालन भी अधिक समयबद्ध होने की संभावना है।

टाइम-टेबल

  •     63573 जसीडीह-किउल मेमू: जसीडीह प्रस्थान 10:45 बजे, झाझा 12:02 बजे, जमुई 12:39 बजे तथा किउल आगमन 2:10 बजे
  •     63424 किउल-जमालपुर मेमू: किउल से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान, अभयपुर 3:10 बजे, धरहरा 3:23 बजे तथा जमालपुर आगमन शाम 4:00 बजे
  •     63423 जमालपुर-किउल मेमू: जमालपुर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान, अभयपुर 1:15 बजे तथा किउल आगमन 2:35 बजे। इसके बाद यही रैक 63574 किउल-जसीडीह मेमू के रूप में दोपहर 2:50 बजे किउल से जसीडीह के लिए रवाना होगी
  •  

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।