Bihar Train: अब बिहार के इस जंक्शन पर ठहरेगी सांतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस, यहां देखें टाइम टेबल

सांतरागाछी-खातिपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस को सासाराम जंक्शन, डेहरी ऑनसोन और भभुआ रोड स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। रेलवे ने यह फैसला यात्री सुविधा को देखते हुए दिया है। <br/>

By : Rani Thakur
Bihar Train: अब बिहार के इस  जंक्शन पर ठहरेगी सांतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस, यहां देखें टाइम टेबल

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: यात्रियों की सुविधा विस्तार के लिए रेलवे लगातार प्रयासरत है। इस कड़ी में रोहतास जिले के दोनों प्रमुख स्टेशनों पर नई ट्रेनों के अलावा स्पेशल रेलगाड़ी का ठहराव सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि यात्री को देश के विभिन्न राज्यों का आसानी से सफर कर सके। ऐसे में रेलवे ने संतरागाछी (पश्चिम बंगाल) से दौंसा (जयपुर राजस्थान) तक नई ट्रेन संतरागाछी-खातिपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। 

इन रूटों से होकर चलेगी यह ट्रेन 

यह ट्रेन टाटानगर, पुरुलिया-रांची, गढ़वा-जपला के रास्ते चलेगी। प्रत्येक बुधवार को सांंतरागाछी से दोपहर 14.15 में चलेगी, जो विभिन्न स्टेशनों पर अगले दिन सुबह लगभग साढ़े सात बजे सासाराम पहुंचेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का ठहराव (स्टॉपेज) सासाराम जंक्शन के अलावा डेहरी आनसोन व भभुआ रोड स्टेशन पर भी दिया गया है। नई ट्रेन चलाने के निर्णय से रोहतास जिले के लोगों को जयपुर जैसे अन्य प्रमुख शहर जाना और आसान हो गया। वहीं ट्रेन संख्या 18061 संतरागाछी से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 14.15 तथा दौंसा से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 09.20 में चलेगी।

कहां-कहां होगा ठहराव

इस ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरूलिया, मुरी, रांची, लोहरदागा, टोरी, बरवाडीह, डाल्टेनगंज, गढ़वा, जपला, डेहरी आनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पीडीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, ईदगाह आगरा, खरेली, मंडवार, महुआंव रोड, बांडदेई स्टेशन पर रुकेगी। बता दें कि हावड़ा से खातिपुरा तक गया-गोमो के रास्ते फिलहाल स्पेशल ट्रेन का परिचालन होता है। नियमित रूप से ट्रेन चलाने की मांग पिछले कुछ वर्षों से होता रहा है।


 

संबंधित सामग्री

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे।