Bihar Train News: बिहार में चलने वाली दो मेमू पैसेंजर का विस्तार, अब यहां तक चलाने की है तैयारी

Bihar Train News: बिहार में चलने वाली दो मेमू पैसेंजर का विस्तार, अब यहां तक चलाने की है तैयारी

रेलवे ने मुजफ्फरपुर-रक्सौल और दरभंगा-रक्सौल मेमू पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया है। इस कड़ी में मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू अब सिकटा तक, जबकि दरभंगा-रक्सौल मेमू नरकटियागंज तक चलेगी।

bihar train news बिहार में चलने वाली दो मेमू पैसेंजर का विस्तार अब यहां तक चलाने की है तैयारी

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क:  यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मुजफ्फरपुर-रक्सौल और दरभंगा-रक्सौल मेमू का विस्तार किया है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग ने पत्र जारी कर इसे लागू करने को कहा है। साथ ही इसका टाइम टेबल भी कर दिया गया है। इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है।

मुजफ्फरपुर-रक्सौल 63313 मेमू

मुजफ्फरपुर-रक्सौल 63313 मेमू पैसेंजर का विस्तार सिकटा तक किया गया है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से शाम 6.40 बजे खुलकर रात 10.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 15 मिनट ठहराव के बाद यह फिर रवाना होगी और रात 11.55 बजे सिकटा पहुंचेगी। वहीं, 63314 सिकटा-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर सुबह चार बजे खुलकर सुबह 4.37 बजे रक्सौल पहुंच जाएगी। यहां 23 मिनट रुकने के बाद सुबह पांच बजे रवाना होकर 9.35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

दरभंगा-रक्सौल 63373 मेमू

दरभंगा-रक्सौल 63373 मेमू का विस्तार नरकटियागंज तक हुआ है। यह दरभंगा से शाम 6.45 बजे खुलकर रक्सौल, सिकटा होते हुए देर रात 1.55 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। वहीं, 63374 मेमू नरकटियागंज से सुबह 8.45 बजे खुलकर रक्सौल होते हुए दोपहर 2.35 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी।

संबंधित सामग्री

Bihar News: दबोचा गया कुख्यात अपराधी संजय सादा, ठिकाना बदल कर चल रहा था फरार

बिहार

Bihar News: दबोचा गया कुख्यात अपराधी संजय सादा, ठिकाना बदल कर चल रहा था फरार

बिहार के सहरसा जिले में पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान 25,000 के इनामी और कुख्यात अपराधी संजय सादा को गिरफ्तार किया गया।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए बड़ी पहल, राज्यपाल ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट स्क्रीनिंग शिविर का किया उद्घाटन

राजनीति

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए बड़ी पहल, राज्यपाल ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट स्क्रीनिंग शिविर का किया उद्घाटन

पटना में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित बोन मैरो ट्रांसप्लांट स्क्रीनिंग शिविर का राज्यपाल ने उद्घाटन किया।उन्होंने रक्तदान, टीबी मुक्त बिहार और नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया।

नालंदा में AEDO परीक्षा में धांधली, Answer key के साथ नकल कराते तीन गिरफ्तार

बिहार

नालंदा में AEDO परीक्षा में धांधली, Answer key के साथ नकल कराते तीन गिरफ्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। मामले में नालंदा जिले से आंसर की के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कॉमन स्कूलिंग सिस्टम पर मांझी की बड़ी मांग, बोले—गरीब-अमीर सभी बच्चों को मिले समान शिक्षा

राजनीति

कॉमन स्कूलिंग सिस्टम पर मांझी की बड़ी मांग, बोले—गरीब-अमीर सभी बच्चों को मिले समान शिक्षा

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने देश में कॉमन स्कूलिंग सिस्टम लागू करने की वकालत करते हुए शिक्षा में समानता की जरूरत बताई।साथ ही उन्होंने शराबबंदी, तेजस्वी यादव के बयान और महिला आरक्षण बिल पर भी अपन

Bihar News: गयाजी में साइकिल सवार को दिनदहाड़े कनपटी में दागी गोली, घर लौटते समय हुई हत्या

बिहार

Bihar News: गयाजी में साइकिल सवार को दिनदहाड़े कनपटी में दागी गोली, घर लौटते समय हुई हत्या

बिहार के गया जिले के परैया थाना इलाके में रविवार दोपहर अपराधियों ने एक व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी। बदमाशों ने साइकिल से घर जा रहे अवधेश शर्मा (45) को कनपटी में गोली मार दी।