Bihar Train: सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बाल-बाल बचे पैसेंजर

Bihar Train: सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बाल-बाल बचे पैसेंजर

सासाराम जंक्शन पर सोमवार सुबह सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

bihar train सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर की बोगी में लगी आग बाल-बाल बचे पैसेंजर

सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर की बोगी में लगी आग |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के सासाराम जंक्शन पर सोमवार सुबह 6:45 बजे सासाराम से पटना को जाने वाली ट्रेन संख्या 53212 सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन में शॉट सर्किंट से आग लग गई। इस घटना में ट्रेन की पांचवीं बोगी पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। इस घटना के दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की टीन ने स्थानीय मजदूरों व अन्य के सहयोग से आग बूझाने का काम किया। डीडीयू रेल डिवीजन के वरीय अधिकारी सासाराम के लिए रवाना हो गए हैं।

प्लेटफार्म नंबर 6 की घटना 

जानकारी के मुताबिक, प्लेटफार्म संख्या 6 पर सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर रोजाना की तरह खुलने के लिए खड़ी थी। ट्रेन में सवारी के बैठने का सिलसिला जारी था। अचानक एक बोगी में धुंआ निकलते देख सुबह में मार्निंग वॉक कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हालांकि इस घटना में जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। 

ट्रेन को काटकर किया गया अलग

रैक प्वाइंट पर मौजूद मजदूरों की टोली दौड़ पहुंच आग बूझाने की दिशा में जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंच आगे बूझाने में जुट गई। जब तक आग को पूरी तरह से काबू पाया जाता तब तक ट्रेन से पांचवीं बोगी जलकर पूरी तरह राख हो गई। शेष बोगी को काटकर अलग कर दिया गया है, ताकि वह भी आग की चपेट में न आए। ट्रेन को फिलहाल सासाराम में ही रोका गया है। 
 
संबंधित सामग्री

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज PMLA कोर्ट में हुई सुनवाई, जानें क्या आया सामने

झारखंड

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज PMLA कोर्ट में हुई सुनवाई, जानें क्या आया सामने

हरकी पौड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

देश-विदेश

हरकी पौड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

Bihar Politics: जदयू पर भड़के बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- नीतीश कुमार को जिंदा ही...

बिहार

Bihar Politics: जदयू पर भड़के बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- नीतीश कुमार को जिंदा ही...

बाहुबली नेता आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और जदयू पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी ‘थैली की पार्टी’ बन गई है तभी तो नीतीश कुमार को दरकिनार किया जा रहा है।

आधा भारत नहीं जानता! किस देश में हुआ था मोमोज का आविष्कार?

देश-विदेश

आधा भारत नहीं जानता! किस देश में हुआ था मोमोज का आविष्कार?

टाटा बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में वन विभाग का छापा, पंख कटे 7 तोते बरामद

झारखंड

टाटा बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में वन विभाग का छापा, पंख कटे 7 तोते बरामद