Bihar News: बिहार में 19 शिक्षकों का वेतन अटका, जानें विभाग ने क्यों लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: बिहार में 19 शिक्षकों का वेतन अटका, जानें विभाग ने क्यों लिया बड़ा एक्शन

बांका में 19 शिक्षकों ने स्कूल से गायब रहकर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फर्जी हाजिरी बनाई। जिले की सीमा से बाहर लोकेशन मिलने पर विभाग ने वेतन रोका और 7 दिनों में जवाब मांगा है। लापरवाह गुरुजियों में हड़कंप।

bihar news बिहार में 19 शिक्षकों का वेतन अटका जानें विभाग ने क्यों लिया बड़ा एक्शन

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क: डिजिटल युग में अपनी अटेंडेंस को 'स्मार्ट' तरीके से मैनेज करने की कोशिश बांका के 19 शिक्षकों को भारी पड़ गई है। स्कूल से नदारद रहकर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर हाजिरी दर्ज कराने वाले इन शिक्षकों को विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) संजय कुमार यादव ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कहां थे गुरुजी? लोकेशन ने खोली पोल

विभाग की ओर से की गई तकनीकी जांच में यह खुलासा हुआ कि ये सभी शिक्षक अपनी ड्यूटी के दौरान स्कूल परिसर में नहीं, बल्कि जिले की भौगोलिक सीमा से कोसों दूर थे। बावजूद इसके, इन्होंने पोर्टल पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर ली। विभाग ने इसे न केवल समय की बर्बादी, बल्कि सरकारी काम में बड़ी धोखाधड़ी और गंभीर अनैतिकता माना है।

'रिपीट' करने वालों पर विभाग की पैनी नजर

जांच में कुछ ऐसे नाम भी सामने आए हैं, जो इस 'खेल' में आदतन अपराधी निकले हैं। शंभूगंज की शिक्षिका कुमुद कुमारी ने तो हद ही कर दी—उन्हें 25, 28 और 30 मार्च को लगातार तीन बार जिले से बाहर पाया गया। ठीक वैसा ही मामला धोरैया की सरिता कुमारी का है, जो दो बार पकड़ी गई हैं। विभाग ने अब यह साफ कर दिया है कि यह महज एक भूल नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है।

वेतन बंद, जवाब तलब

डीपीओ स्थापना ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है कि जब तक इन शिक्षकों का स्पष्टीकरण विभाग को नहीं मिलता, तब तक जिस दिन इन्होंने गड़बड़ी की, उस दिन का वेतन रोक दिया जाएगा। सभी 19 शिक्षकों को सात दिनों की मोहलत दी गई है। अगर इस दौरान कोई संतोषजनक साक्ष्य पेश नहीं किया गया, तो विभाग वेतन काटने के साथ-साथ कड़ी विभागीय सजा भी देगा।

कार्रवाई के दायरे में ये प्रखंड:

इस धांधली में शंभूगंज, धोरैया, चांदन, बांका, रजौन, बाराहाट और बेलहर प्रखंडों के शिक्षक शामिल हैं। इसमें संतोष कुमार, कृष्णा कुमार हांसदा, सौरव कुमार, मो. सद्दाम हुसैन, रश्मि रानी और रानी कुमारी समेत 19 नाम प्रमुखता से शामिल हैं।

Also Read: बिहार के इस जिले में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 5 राउंड फायरिंग के बाद चार गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार के कई जिलों में कल भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार में शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए जिला या राज्य मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। वे निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपने स्थानांतरण का दावा पेश कर सकेंगे।

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो का मलाहीपकड़ी स्टेशन तक शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक जाम पर भी प्लान बनाने को कहा है।

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहार

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोककर आग पर काबू पा लिया।

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

पटना के जेपी गंगा पथ की सीधी कनेक्टिविटी अब पटना साहिब रेलवे स्टेशन से ही हो जाएगा। इसका काम लगातार तेजी से चल रहा है। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक 1.55 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।