छात्र आंदोलन

बिहार छात्र आंदोलन: राहुल ने पीड़ितों से की बात, नेता पहुंचे जेल-अस्पताल

जेल में बंद छात्रों से मुलाकात के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि बिहार अराजक दौर में पहुंच गया है। 

By : Rani Thakur
बिहार छात्र आंदोलन: राहुल ने पीड़ितों से की बात, नेता पहुंचे जेल-अस्पताल

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आज बेऊर केंद्रीय कारा पहुंचकर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर समेत छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए अन्य छात्र नेताओं से मुलाकात की। इन छात्रों को हाल ही में पटना में हुए छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

जेल में बंद छात्रों से मुलाकात के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि बिहार अराजक दौर में पहुंच गया है। यहां की सरकार अपराधियों पर मेहरबान है, जबकि छात्र-नौजवानों पर हमलावर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले छात्रों को जेलों में ठूंस दिया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्र अपराधी नहीं, बल्कि देश के निर्माता और भविष्य हैं। सरकार का छात्रों के प्रति व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ को दमन और गिरफ्तारी से दबाया नहीं जा सकता।

बेऊर जेल से निकलने के बाद विनोद जाखड़ जयप्रभा मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सीवान गोलीकांड में घायल छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से घायल छात्रों की फोन पर बातचीत भी कराई। इसके बाद जाखड़ सीवान जाकर गोलीकांड में घायल छात्रों के परिजनों से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी तथा दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रेमचंद सिंह, सुशील यादव, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाग्य भारती, चुन्नू सिंह, संस्कार भारती सहित कई कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।