बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग का बड़ा फैसला, पांच अधिकारियों का त्यागपत्र किया स्वीकार

By : Vaibhaw Vikram
बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग का बड़ा फैसला, पांच अधिकारियों का त्यागपत्र किया स्वीकार

न्यूज11 भारत

पटना/डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि  बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. यह फैसला प्रशासनिक निर्णय के तहत लिया गया है. उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व और भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने लिया बड़ा एक्शन लेते हुए बिहार राजस्व सेवा के पांच अधिकारियों के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है.

इस दौरान वैशाली जिले के गोरौल अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी अंशु कुमार का त्यागपत्र स्वीकार किया गया है. वहीं, रोहतास जिले के बिक्रमगंज के राजस्व अधिकारी रहे राजन कुमार का त्यागपत्र 26 जून 2025 को स्वीकार किया गया था. इसी प्रकार सारण जिले के परसा की राजस्व अधिकारी रहीं शिवांगी पांडेय का त्यागपत्र 7 मई 2025 से प्रभावी माना गया है.

रोहतास जिले के राजपुर की तत्कालीन अंचलाधिकारी अंकिता वर्मा का त्यागपत्र 27 अगस्त 2024 के प्रभाव से स्वीकार किया गया था. इसके अतिरिक्त हाजीपुर सदर की राजस्व अधिकारी रहीं स्मृति कुमारी का त्यागपत्र 20 अगस्त 2025 के प्रभाव से स्वीकृत किया गया है. यह निर्णय जिलाधिकारियों के स्तर से भेजी गई अनुशंसाओं और संबंधित प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद लिया गया है. वहीं  इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है

यह भी पढ़ें: शराब घोटाले मामले में कारोबारी नवीन केडिया को ACB ने रांची से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.