Bihar Politics: शराबबंदी कानून पर गरमाई बिहार की सियासत, सीएम सम्राट ने कहा पूर्ण रूप से...

Bihar Politics: शराबबंदी कानून पर गरमाई बिहार की सियासत, सीएम सम्राट ने कहा पूर्ण रूप से...

शराबबंदी कानून को लेकर इन दिनों बिहार की सियासत गरमाई हुई है। सियासी बयानबाजी के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।

bihar politics शराबबंदी कानून पर गरमाई बिहार की सियासत सीएम सम्राट ने कहा पूर्ण रूप से

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार की राजनीति में एक बार फिर शराबबंदी कानून को लेकर हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर कुछ नेताओं के बयानों से इस कानून की समीक्षा की चर्चाएं उठीं हैं तो वहीं अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी कानून से कोई समझौता नहीं होगा। सियासी बयानबाजी के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।

ऐजाज अहमद (प्रवक्ता, राजद)

शराबबंदी कानून पर राजद के प्रवक्ता ऐजाज अहमद ने कहा कि हाल के दिनों में NDA के कुछ विधायकों ने शराब माफियाओं के इशारे पर जिस तरीके की बयान बाजी शुरू की थी, जिस तरीके की बातें कहना शुरू की थी..! NDA गठबंधन में खेमा है एक खेमा चाहता है कि शराबबंदी कानून लगी रहे तो वही दूसरा खेमा शराब माफियाओं से पैसा लेकर समीक्षा की मांग कर रहा है कि शराबबंदी खुल जाए..! सम्राट चौधरी को इस बात का पैसा दे रहा था क्योंकि शराबबंदी कानून महिलाओं के हित में, समाज के हित में गरीबों के हित में जो शराबबंदी कानून लागू हुआ इससे बिहार के लोगों का काफी उद्धार हुआ है..!

नीरज कुमार (एमएलसी, जेडीयू)

जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार  ने इस बारे में कहा कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शराबबंदी कानून को लेकर स्पष्ट किया और सख्ती दिखाई है, निश्चित तौर पर सम्राट चौधरी बधाई के पात्र है..! पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शराबबंदी कानून पर लिए गए फैसले पर मोहर लगाई है। बिहार में शराबबंदी कानून कायम रहेगा..! समाज में बदलाव की पटकथा महिलाओं का सम्मान दलित,पिछड़ा,अति पिछड़ा एवं के नई सोच का जो बिहार बनाना है उसमें शराब से दूर रहना है..!

सुमित शशांक (प्रवक्ता, बीजेपी)

बीजेपी के प्रवक्ता सुमित शशांक ने कहा कि निश्चित तौर पर बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू रहेगा..!जो कानून बिहार में लोगों के हित के लिए, बिहार की महिलाओं के लिए, बिहार के सम्मान के लिए, बिहार के विकास के लिए जरूरी है उस कानून पर कोई समीक्षा नहीं होगी। निश्चित तौर पर पूरे बिहार में सख्ती के साथ शराबबंदी कानून लागू रहेगा..!

संबंधित सामग्री

Bihar News: गयाजी में साइकिल सवार को दिनदहाड़े कनपटी में दागी गोली, घर लौटते समय हुई हत्या

बिहार

Bihar News: गयाजी में साइकिल सवार को दिनदहाड़े कनपटी में दागी गोली, घर लौटते समय हुई हत्या

बिहार के गया जिले के परैया थाना इलाके में रविवार दोपहर अपराधियों ने एक व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी। बदमाशों ने साइकिल से घर जा रहे अवधेश शर्मा (45) को कनपटी में गोली मार दी।

Bihar Train News: बिहार में चलने वाली दो मेमू पैसेंजर का विस्तार, अब यहां तक चलाने की है तैयारी

बिहार

Bihar Train News: बिहार में चलने वाली दो मेमू पैसेंजर का विस्तार, अब यहां तक चलाने की है तैयारी

रेलवे ने मुजफ्फरपुर-रक्सौल और दरभंगा-रक्सौल मेमू पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया है। इस कड़ी में मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू अब सिकटा तक, जबकि दरभंगा-रक्सौल मेमू नरकटियागंज तक चलेगी।

Bihar News: एक्शन मोड में सीएम सम्राट, बिहार के बेगूसराय में चला प्रशासन का बुलडोजर

बिहार

Bihar News: एक्शन मोड में सीएम सम्राट, बिहार के बेगूसराय में चला प्रशासन का बुलडोजर

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में आ गए हैं। इस कड़ी में रविवार को बेगूसराय में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस बुलडोजर एक्शन से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

Bihar News: नवादा में दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

बिहार

Bihar News: नवादा में दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

बिहार के नवादा जिले में रविवार सुबह दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं।

भाजपा मुख्यालय से विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री, महिला आरक्षण को लेकर लालू-कांग्रेस को घेरा

बिहार

भाजपा मुख्यालय से विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री, महिला आरक्षण को लेकर लालू-कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में प्रेस वार्ता कर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए उन पर हक छीनने का आरोप लगाया है।