Bihar News: रोहतास में चार सड़क हादसों में तीन की मौत, आठ जख्मी

Bihar News: रोहतास में चार सड़क हादसों में तीन की मौत, आठ जख्मी

बिहार के रोहतास जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं में कुल आठ लोग घायल हुए हैं।

bihar news रोहतास में चार सड़क हादसों में तीन की मौत आठ जख्मी

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव/ रोहतास:
रोहतास जिले में शनिवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। दरअसल इन घटनाओं के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है और संबंधित थाने की पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत

पहली घटना नटवार थाना क्षेत्र के मरोढ़ गांव के समीप की है। यहाँ दो तेज रफ्तार ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए और हादसे में ट्रक चालक विजय यादव की मौके पर हीं मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नटवार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों ट्रकों को जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला

दूसरी घटना दिनारा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सुरती मोड़ की है, जहां पैदल जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कोचस निवासी इंदू देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार थी और सड़क पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गई।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक

वहीं, तीसरी दुर्घटना भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव के समीप हुई। अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी सिकंदर सिंह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिहरा गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और टक्कर के बाद सिकंदर सिंह पास में ही एक पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे, जिससे डूबने और चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ घायल

चौथी घटना शिवसागर थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी एक टेंपो सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में एक हीं परिवार के टेंपो सवार कुल आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार टेंपो सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।


 

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा कनेक्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस डाकघर में ताला नहीं लगेगा यानी ये डाकघर 24 घंटे खुला रहेगा।

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीएम आवास में बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई।