Bihar News: 35 लाख की थार से काम करने आती थी नौकरानी, बिहार के करोड़पति SDPO के ...

Bihar News: 35 लाख की थार से काम करने आती थी नौकरानी, बिहार के करोड़पति SDPO के घर छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा

Bihar News: बिहार के निलंबित SDPO के घर छापेमारी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा। उनकी नौकरानी पारो करोड़ों की मालकिन निकली, जो थार से काम करने आती थी। साहब पर 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति बनाने का आरोप है।

bihar news 35 लाख की थार से काम करने आती थी नौकरानी बिहार के करोड़पति sdpo के घर छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क: बिहार पुलिस के एक अधिकारी की काली कमाई का ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसे सुनकर किसी फिल्मी कहानी पर भी यकीन करना मुश्किल हो जाए। किशनगंज के निलंबित SDPO गौतम कुमार के ठिकानों पर हुई छापेमारी ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं। साहब के पास तो 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली ही, लेकिन उनकी नौकरानी 'पारो' की आलीशान जिंदगी ने जांच टीम के भी होश उड़ा दिए हैं।

करोड़पति निकली नौकरानी: थार से आना और बंगाल में महल

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ नौकरानी पारो का है। धरमगंज की रहने वाली पारो कोई साधारण घरेलू सहायिका नहीं, बल्कि लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन है। वह 35 लाख रुपये की थार गाड़ी से साहब के घर काम करने आती थी। इतना ही नहीं, पारो ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में करीब 1 करोड़ रुपये का एक आलीशान बंगला भी बनवा रखा है। सूत्रों के मुताबिक, गौतम कुमार ने उसे एक बुलेट बाइक भी गिफ्ट की थी, जिसके साथ वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रील और फोटो शेयर करती थी। एक वीडियो में तो पारो के हाथ में डेढ़ लाख रुपये कैश भी देखे गए हैं।

पत्नी की गाड़ी पर 'पुलिस' का रौब और करोड़ों का बंगला

SDPO गौतम कुमार की पत्नी भले ही एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, लेकिन उनकी जीवनशैली किसी रानी से कम नहीं है। वह भी 35 लाख की लग्जरी थार से चलती हैं, जिस पर अवैध रूप से 'पुलिस' का लोगो लगा रखा है। पूर्णिया के हाउसिंग कॉलोनी में साहब का 2.5 करोड़ का आलीशान बंगला है, जिसकी सिर्फ फर्निशिंग पर ही 1 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया है।

गर्लफ्रेंड के नाम पर जमीन और 80 करोड़ का साम्राज्य

जांच में यह भी सामने आया है कि गौतम कुमार ने अपनी एक गर्लफ्रेंड शगुफ्ता के नाम पर भी करोड़ों की जमीनें खरीदी थीं, जिन्हें बाद में अपने बेटे के नाम ट्रांसफर करवा लिया। गर्लफ्रेंड के घर से जेवर खरीद की कई रसीदें भी मिली हैं। 32 साल की नौकरी के दौरान साहब ने सीमांचल के जिलों में अपनी 'कड़क अफसर' वाली छवि का इस्तेमाल अपराधियों और माफियाओं से साठगांठ करने में किया, जिससे उन्होंने यह 80 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया।

EOU की रेड में क्या-क्या मिला?

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने जब पटना, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया समेत 8 ठिकानों पर धावा बोला, तो अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। छापेमारी में:

  • 36 जमीन के दस्तावेज बरामद हुए।
  • 60 लाख रुपये के सोने के गहने मिले।
  • नोएडा और गुड़गांव जैसे शहरों में भारी निवेश के कागज मिले।
  • कीमती घड़ियां और लग्जरी गाड़ियों का काफिला मिला।

फरार हुई नौकरानी, साहब पर गिरेगी गाज

इस खुलासे के बाद नौकरानी पारो अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गई है। वहीं, पुलिस मुख्यालय ने गौतम कुमार को क्लोज कर दिया है और डीजीपी विनय कुमार के निर्देश पर उन्हें निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिहार पुलिस के इतिहास में भ्रष्टाचार का यह संभवतः सबसे बड़ा और 'लग्जरियस' मामला माना जा रहा है।

Also Read: बिहार में फर्जी डिग्री लेकर बने थे मास्टर, अब 3895 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

संबंधित सामग्री

Bihar News: बिहार में 19 शिक्षकों का वेतन अटका, जानें विभाग ने क्यों लिया बड़ा एक्शन

बिहार

Bihar News: बिहार में 19 शिक्षकों का वेतन अटका, जानें विभाग ने क्यों लिया बड़ा एक्शन

बांका में 19 शिक्षकों ने स्कूल से गायब रहकर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फर्जी हाजिरी बनाई। जिले की सीमा से बाहर लोकेशन मिलने पर विभाग ने वेतन रोका और 7 दिनों में जवाब मांगा है। लापरवाह गुरुजियों में हड़कंप।

Bihar News: बिहार के इस जिले में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 5 राउंड फायरिंग के बाद चार गिरफ्तार

बिहार

Bihar News: बिहार के इस जिले में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 5 राउंड फायरिंग के बाद चार गिरफ्तार

दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में 2 करोड़ की लूट के बाद बेगूसराय में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली, 4 गिरफ्तार। हथियार बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी।

Bihar News: बिहार जाने वाली इस ट्रेन की छत से अचानक गिरने लगीं शराब की बोतलें, तस्करी का ये खेल देख यात्री भी हुए हैरान

बिहार

Bihar News: बिहार जाने वाली इस ट्रेन की छत से अचानक गिरने लगीं शराब की बोतलें, तस्करी का ये खेल देख यात्री भी हुए हैरान

Bihar News:सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच की छत से अचानक 20 से ज्यादा शराब की बोतलें गिरने लगीं। तस्करों ने ट्रेन की सीलिंग में शराब छिपा रखी थी। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Bihar Politics : बिहार में टूट गया महागठबंधन ! आखिर क्या चाहते हैं तेजस्वी ?

राजनीति

Bihar Politics : बिहार में टूट गया महागठबंधन ! आखिर क्या चाहते हैं तेजस्वी ?

बिहार में महागठबंधन के भीतर दरार और गहराने से सियासी हलचल तेज हो गई है।कांग्रेस और राजद के बयानों के बाद गठबंधन की एकजुटता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बिहार में फर्जी डिग्री लेकर बने थे मास्टर, अब 3895 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

बिहार

बिहार में फर्जी डिग्री लेकर बने थे मास्टर, अब 3895 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

सहरसा में BPSC से बहाल 3895 शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दो दर्जन से अधिक कंप्यूटर शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। फर्जी प्रमाणपत्र वालों पर अब गाज गिरना तय है।