Bihar News: समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी को पैर में लगी गोली

Bihar News: समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी को पैर में लगी गोली

समस्तीपुर में देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चर्चित अपराधी प्रिंस कुमार घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।

bihar news समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर कुख्यात अपराधी को पैर में लगी गोली

समस्तीपुर में पुलिस एनकाउंटर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अफरोज आलम /  समस्तीपुर:
बिहार में एक तरफ अपराध चरम पर है तो पुलिस भी अपराधियो पर गोली चलाकर यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि अब सम्राट सरकार है औऱ अपराध करने वालों पर पुलिस भी गोली चलाने से नही चुकेगी। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। 

लूट और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल आरोपी 

इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चर्चित अपराधी प्रिंस कुमार घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में लूट और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार अपने सहयोगियों के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात उजियारपुर थाना इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया।

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुद को घिरता देख प्रिंस कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली प्रिंस कुमार के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार जिले में लगातार हो रही लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है। 

लंबे समय से फरार था आरोपी 

पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों और सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी है। घटना के बाद घायल अपराधी को पुलिस सुरक्षा के बीच समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
 

संबंधित सामग्री

Bihar Crime: बिहार में पहले हसुए से पत्नी का गला काटा, फिर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी

बिहार

Bihar Crime: बिहार में पहले हसुए से पत्नी का गला काटा, फिर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव स्थित महादलित टोला में बुधवार को अवैध संबंध के शक में एक पति ने पत्नी की हसुआ से गला काटकर हत्या कर दी।

Bihar News: सीएम सम्राट की कैबिनेट बैठक आज, कई एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार

Bihar News: सीएम सम्राट की कैबिनेट बैठक आज, कई एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट की बैठक आज शाम 5 बजे मंत्रिमंडल सचिवालय में होगी। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं पर मुहर लग सकती है।

ई-फार्मेसी के खिलाफ आज मेडिकल स्टोर्स बंद, खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र

बिहार

ई-फार्मेसी के खिलाफ आज मेडिकल स्टोर्स बंद, खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र

आज राज्यभर के दवा विक्रेता हड़ताल पर हैं। हालांकिं इस केमिस्ट हड़ताल में आज जन औषधि केंद्र खुले रहेंगे। यह फैसला आम मरीजों को सस्ती दवाइयों की उपलब्धता कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

आज महाआंदोलन पर उतरेंगे BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी, पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक होगा मार्च

बिहार

आज महाआंदोलन पर उतरेंगे BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी, पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक होगा मार्च

BPSC TRE-4 वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर आज पटना की सड़कों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

Bihar Weather Alert:  बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं बारिश देगी राहत तो कहीं सताएगी गर्मी

बिहार

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं बारिश देगी राहत तो कहीं सताएगी गर्मी

मौसम विभाग ने बिहार में उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।