Bihar News: बिहार में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, जानिए क्या था मामला

बिहार के रोहतास जिले में 9 वर्ष पहले मछली खिलाने के बहाने एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

By : Rani Thakur
Bihar News: बिहार में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, जानिए क्या था मामला

व्यवहार न्यायालय

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क (अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास):  रोहतास जिले के बघैला थाना क्षेत्र के सियावक गांव में लगभग 9 वर्ष पहले एक युवक की हत्या के जघन्य अपराध में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार प्रधान की अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में कोर्ट ने दोषी पर दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है तथा एक अभियुक्त को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।

साल 2017 का है मामला

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि लगभग नौ वर्ष पहले दो सितंबर 2017 को सियावक गांव निवासी वशिष्ठ सिंह ने अपने भतीजे अमित कुमार को मछली खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया और उसकी निर्मम हत्या कर शव को गांव के बधार में फेंक दिया। अगले दिन खोजबीन के दौरान जब गांव के बधार से युवक का शव बरामद हुआ तो मृतक के पिता संजय सिंह ने बघैला थाने में वशिष्ठ सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

एक अभियुक्त बरी 

लोक अभियोजक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में दो अभियुक्तों के विरुद्ध ट्रायल चला और अभियोजन पक्ष की ओर से कुल सात लोगों की गवाही न्यायालय में दर्ज कराई गई। अदालत ने घटना के मुख्य अभियुक्त वशिष्ठ सिंह को जघन्य अपराध का दोषी पाते हुए दस हजार रुपए जुर्माना के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा दूसरे अभियुक्त संतोष सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।

संबंधित सामग्री

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे।