Bihar News: बिहार में कर्ज में डूबी महिला ने की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

कर्ज के दबाव में आकर रोहतास जिले के चेनारी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। बंधन समूह के लोगों से मिलने के बाद उसने यह कदम उठाया है।

By : Rani Thakur
Bihar News: बिहार में कर्ज में डूबी महिला ने की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क (अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास): पैसे की तंगी और कर्ज के कथित दबाव में आकर एक महिला ने सोमवार की रात आत्महत्या कर ली। घटना रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय बाजार की बताई जा रही है। मृत महिला की पहचान रीमा देवी (30) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का एक छोटा बच्चा भी है और पति मजदूरी का काम करता है।

समूह से लिया था कर्ज

घटना के बारे में बताया जाता है कि महिला ने स्थानीय बंधन समूह से कुछ कर्ज लिया था, जिसको लेकर वह बीते कुछ दिनों से लगातार मानसिक तनाव में थी। परिजनों के अनुसार कर्ज की किश्तों के भुगतान को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा था। सोमवार की शाम समूह से जुड़े कुछ लोग महिला से मिलने आए थे, इसके बाद महिला ने कथित रूप से खुद को कमरे में बंद कर लिया। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया।

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चेनारी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के कारणों का खुलासा होगा। चेनारी थाने के चौकीदार अलगू पासवान ने कहा कि शुरुआती जांच में किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद की बात सामने नहीं आई है, लेकिन परिजनों द्वारा कर्ज के दबाव की बात कही जा रही है।

संबंधित सामग्री

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे।