Bihar News: आज सीतामढ़ी दौरे पर रहेंगे सीएम सम्राट, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय

Bihar News: आज सीतामढ़ी दौरे पर रहेंगे सीएम सम्राट, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज सीतामढ़ी दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। दोपहर 2:20 बजे वे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा पुनौराधाम हेलीपैड पहुंचेंगे।

bihar news आज सीतामढ़ी दौरे पर रहेंगे सीएम सम्राट मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री का आज सीतामढ़ी दौरा पूरी तरह तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। इसको लेकर मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें आगमन से लेकर प्रस्थान तक हर गतिविधि का समय तय कर दिया गया है। हालांकि सीतामढ़ी दौरे से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज इको टूरिज्म को लेकर अहम समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी। 

क्या है कार्यक्रम 

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे पटना सचिवालय से हवाई अड्डा के लिए होंगे रवाना होंगे। उसके बाद दोपहर 2:20 बजे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा पुनौराधाम हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां पूजा करने के बाद वे दोपहर 2:40 बजे श्रीराम जानकी मठ, राघोपुर बखरी के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां सीएम 2:45 बजे से विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद करीब 3:03 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। फिर स्वागत भाषण, पुस्तक ‘वेदांत पुष्प’ का विमोचन और बाल व्यास द्वारा माता सीता पर कविता पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

पुनौराधाम मंदिर का करेंगे निरीक्षण

उसके बाद सीएम पुनौरा धाम के प्रवचन हॉल के लिए रवाना होंगे, जहां 3:35 बजे से रामभद्राचार्य आशीर्वचन देंगे। 3:45 बजे से 4:00 बजे तक सीएम पुनौराधाम मंदिर में पूजा-अर्चना एवं परिसर का निरीक्षण करने के बाद दोपहर 4:00 से 4:30 बजे तक समीक्षा करेंगे। शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री सीतामढ़ी महोत्सव के मंच पर पहुंचेंगे। यहां दीप प्रज्वलन, बिहार गीत और जिला पदाधिकारी के स्वागत भाषण के बाद गणमान्य अतिथियों का संबोधन किया जाएगा। उसके बाद दोपहर 4:56 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 4:58 बजे पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 
 

संबंधित सामग्री

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार के कई जिलों में कल भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार में शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए जिला या राज्य मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। वे निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपने स्थानांतरण का दावा पेश कर सकेंगे।

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो का मलाहीपकड़ी स्टेशन तक शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक जाम पर भी प्लान बनाने को कहा है।

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहार

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोककर आग पर काबू पा लिया।

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

पटना के जेपी गंगा पथ की सीधी कनेक्टिविटी अब पटना साहिब रेलवे स्टेशन से ही हो जाएगा। इसका काम लगातार तेजी से चल रहा है। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक 1.55 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।