भारत-नेपाल सीमा पर साइबर ठगों का सिंडिकेट ध्वस्त, बिहार पुलिस ने 69 लाख कैश के साथ 6 शातिर दबोचे

मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा पर 50 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय साइबर व हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश। पुलिस ने 69 लाख नकद और नोट गिनने की मशीन के साथ 6 ठगों को दबोचा, जो नेपाली खातों से करते थे हेराफेरी।

By : Anshuman Parashar
भारत-नेपाल सीमा पर साइबर ठगों का सिंडिकेट ध्वस्त, बिहार पुलिस ने 69 लाख कैश के साथ 6 शातिर दबोचे

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (मनीष कुमार, मोतिहारी) पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन इलाके में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और हवाला नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। साइबर थाना और चार स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें 69 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह गिरोह सीमा पार नेपाल तक अपना जाल फैलाए हुए था।

50 करोड़ की हेराफेरी और 'नेपाली कनेक्शन'

साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर के मुताबिक, गिरोह का नेटवर्क इतना बड़ा है कि अब तक यह करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी कर चुका है। जांच में खुलासा हुआ है कि साइबर ठगी से कमाए गए पैसों को नेपाली बैंक खातों के जरिए ठिकाने लगाया जा रहा था। गिरोह के सदस्य भारतीय व्हाट्सएप नंबरों और नेपाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक रहे थे।

आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी, 6 गिरफ्तार

पुलिस ने घोड़ासहन मेन रोड, बाजार और वीरता चौक स्थित दुकानों पर एक साथ धावा बोला। इस दौरान 6 मास्टरमाइंडों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस ने न केवल 69 लाख कैश, बल्कि 11 मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन और कई नेपाली बैंकों के दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

आम लोगों के बैंक खातों का 'डर्टी इस्तेमाल'

जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि यह संगठित गिरोह भोली-भाली जनता के बैंक खातों को किराए पर लेता था। उन खातों में ठगी का पैसा मंगाया जाता था और फिर उसे हवाला के जरिए नेपाल भेज दिया जाता था। इस पूरे ट्रांजैक्शन के बदले गिरोह के सदस्य मोटी कमीशन काटते थे।

पुलिस की रडार पर अभी कई और नाम

फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके व्हाट्सएप चैट खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह के तार देश के अन्य राज्यों और नेपाल के बड़े हवाला ऑपरेटरों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस की विशेष टीमें अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।