मानसून सत्र 

बिहार विधान मंडल मानसून सत्र : पहले दिन गरमाया पेपर लीक का मुद्दा, मंगलवार तक स्थगित हुई कार्यवाही 

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष के विधायकों ने नीट पेपरलीक को लेकर जमकर हंगामा किया।

By : Rani Thakur
बिहार विधान मंडल मानसून सत्र : पहले दिन गरमाया पेपर लीक का मुद्दा, मंगलवार तक स्थगित हुई कार्यवाही 

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष के विधायकों ने नीट पेपरलीक को लेकर हंगामा किया और केंद्रीय शिक्षा मत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

कितने रुपये का पेश हुआ बजट 

स्पीकर के समझाने के बाद विधायक शांत हुए। वित्त मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। 87 हजार करोड़ 383 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। स्कीम मद में 57 हजार 77 करोड़ रुपए, वेतन पेंशन में 32 हजार 265 करोड़ रुपए, सेंट्रल स्कीम मद में 39.48 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पहली बार सदन पहुंचे निशांत

नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज पहली बार विधान परिषद पहुंचे। वो पोर्टिको में विपक्ष के विधायकों के बीच फंसे दिखे। दरअसल, निशांत कुमार का आज जन्मदिन भी है, जैसे ही वो विधानसभा पहुंचे तो जदयू के विधायक उनका स्वागत करने लगे, बधाई देने लगे। इसी दौरान पोर्टिको में विपक्षी विधायक प्रदर्शन कर रहे थे।

NEET पेपरलीक के विरोध में विपक्ष का हंगामा

इधर, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी विपक्ष के विधायकों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च किया। विधानसभा परिसर में पोस्टर के साथ नारेबाजी की। NEET पेपरलीक को लेकर विपक्ष के विधायक विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन करते दिखे। ‘नरेंद्र मोदी हाय-हाय’, ‘धर्मेंद्र प्रधान हाय-हाय’ के नारे लगाए गए। 'NEET छात्रों के हत्यारे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो।' , ‘पेपरलीक से छात्रों की आत्महत्या की जवाबदेही तय करो।’, 'नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द करो।' जैसे स्लोगन वाले पोस्टर लेकर विपक्ष के विधायकों ने प्रदर्शन किया।

मानसून सत्र के हाईलाइट्स

  •     87 हजार करोड़ 383 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश।
  •     NEET पेपर लीक, मॉब लिंचिंग मामले को लेकर विपक्ष ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया।
  •     पेपर लीक को लेकर विपक्ष के विधायकों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
  •     हंगामे के बीच आज सदन में अनुपूरक बजट पेश किया गया।
  •     तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं हैं। वो फैमिली के साथ विदेश दौरे पर हैं।
  •     स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आज जन्मदिन है, सत्ता पक्ष, विपक्ष के नेताओं ने बधाई दी।
  •     नीतीश कुमार 21 साल बाद किसी भी सदन में दिखाई नहीं दिए।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।