न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: अभी की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सभी बिहारी अपराधियों को अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा है कि या तो नेपाल के रास्ते देश से बाहर निकल जाएं या तो जेल में अपना बाकी का दिन काटो. बिहार की धरती पर रहने का उनका कोई अधिकार नहीं है. अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि लोग मुझसे कहते हैं कि इतने सख्त क्यों हूं मैं? उनकी जवाब में मैं उनसे कहता हूं कि मुझे बिहार में सुशासन चाहिए. मैं बिहार में उद्योग लगाना चाहता हूं, मगर उनके यहां रहते हुए यह कभी संभव नहीं हो सकता है.
यह भी पढ़ें: नामकुम पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, दो चोरों को किया गिरफ्तार