BPSC TRE 4 की अधियाचना जल्द भेजेगी सरकार, यहां जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कहां कितने शिक्षकों के पद खाली हैं, इसकी जानकारी शिक्षा विभाग जुटा रहा है। अगले 10-15 दिनों में इसकी अधियाचना बीपीएससी को भेज दी जाएगी।

By : Rani Thakur
BPSC TRE 4 की अधियाचना जल्द भेजेगी सरकार, यहां जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) /  पटना:
बिहार लोक सेवा आयोग के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार अगले 10-15 दिनों में टीआरई-4 की अधियाचना बीपीएससी को भेज देगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग वैकेंसी की पूरी जानकारी जुटा रहा है। मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि अगले महीने यानी जुलाई 2026 में बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

जुलाई में आएगा टीआरई 4 का नोटिफिकेशन 

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में शिक्षक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर अगले 5 सालों में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। हर साल कम से कम 20-20 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। हर साल जुलाई महीने में टीआरई का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस तरह टीआरई 4 का नोटिफिकेशन भी अब जुलाई में ही आएगा। मिथिलेश तिवारी ने इसके बाद कहा कि सरकार जल्द ही यह काम पूरा करने वाली है। शिक्षा विभाग की ओर से अगले 10-15 दिनों में अधियाचना बीपीएससी को भेज दी जाएगी। उसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जुलाई महीने में टीआरई 4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

टीआरई 4 नोटिफिकेशन को लेकर पटना में प्रदर्शन 

बता दें कि बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली को लेकर लाखों युवा महीनों से इंतजार कर रहे हैं। कई जिलों में टीआरई 4 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर युवक और युवतियां आंदोलन कर रहे हैं। राजधानी पटना में पिछले महीने दो बार इस मुद्दे पर बड़े प्रदर्शन हुए। 8 मई को हुए प्रदर्शन में पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था, जिससे सियासी बवाल मच गया था। छात्र नेता दिलीप कुमार को उस समय गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद दिलीप कुमार ने पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी कराने का अनुरोध किया।

संबंधित सामग्री

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

दुर्गापूजा पंडालों के लिए पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग (पीईएसयू) ने जरूरी निर्देश जारी किया है।

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला है।

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बगहा में विवाहिता रीना देवी की मौत से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में अब फैसले की तारीख तय हो गई है।

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी और साधु यादव की मुलाकात पर राम कृपाल यादव ने तंज कसा है।

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।