बिहार में बाढ़

बिहार में बाढ़ का विकराल रूप: 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित, पटना में गंगा का जलस्तर घटा पर पुनपुन उफान पर

बिहार में इन दिनों बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। वर्तमान में 13 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 

By : Rani Thakur
बिहार में बाढ़ का विकराल रूप: 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित, पटना में गंगा का जलस्तर घटा पर पुनपुन उफान पर

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार में इन दिनों बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। वर्तमान में 13 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पटना में गंगा का पानी घटने लगा है। रिपोर्ट के अनुसार पटना में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड 50.58 मीटर से घटकर 50.40 मीटर आ गया है। 

इलाहाबाद से वाराणसी तक गंगा नदी के जलस्तर में आई गिरावट से और राहत की उम्मीद है। 
पटना में पुनपुन नदी खतरे के निशान से 2.93 मीटर ऊपर बह रही है। कटिहार में गंगा, कोसी नदियों के उफान से 35 पंचायतों में 3.43 लाख लोग बाढ़ से घिरे हैं। खगड़िया में कोसी और बागमती नदियों की वजह से चौथम प्रखंड और दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिती बनी हुई है। गोपालगंज में गंडक बैराज से 1.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह तरह अलर्ट मोड पर है। 

शेखपुरा में हरोहर नदी का पानी 5 पंचायतों के घरों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में घुस गया है। भागलपुर में एनएच 80 पर ढाई फीट पानी बहने से आवागमन बाधित है। 2.17 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 

मुंगेर के बरियारपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से 1.27 मीटर ऊपर है और सैकड़ों घरों में पानी घुस चुका है। सीवान के दरौली में सरयू खतरे के निशान से 51 सेमी ऊपर बह रही जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिती बनी हुई है। 

आरा के बड़हरा में गंगा नदी का पानी घुसने से बाढ़ की स्थिति है। धमार गांव में 32 साल के एक शख्स की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई है। वहीं सारण के माही नदी का जमींदारी बांध टूटने से कई इलाकों में पानी घुस चुका है। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।