शराब तस्करी पर शिकंजा

बिहार में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन के तहखाने से जब्त लाखों के विदेशी शराब

बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर गुरुवार की सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है।<br/>

By : Rani Thakur
बिहार में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन के तहखाने से जब्त लाखों के विदेशी शराब

बक्सर में शराब जब्त की जानकारी देते उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
धीरज कुमार / पटना :
बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर गुरुवार की सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की। तस्कर पिकअप वैन में बने तहखाने से बड़े ही सटीक तरीके से शराब की तस्करी कर रहा था। गहन जांच में वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

589.5 लीटर विदेशी शराब जब्त 

उत्पाद अधीक्षक के अनुसार निरीक्षक सह मध्य निषेध प्रभारी पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पिकअप वैन से 589.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹7,07,400 बताई जा रही है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

हरियाणा से पटना आ रही थी खेप

पूछताछ में सामने आया कि तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर से बचने के लिए पिकअप में विशेष रूप से सीक्रेट चैंबर बनवाया था। इसी तहखाने में शराब को बहुत ही व्यवस्थित ढंग से छिपाकर हरियाणा से पटना ले जाया जा रहा था। गहन तलाशी के दौरान ही तहखाने का राज खुला। गिरफ्तार आरोपी से तस्करी नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

कानूनी कार्रवाई जारी 

उत्पाद विभाग ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने कहा कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।