विधानसभा में उठा भूमिहार का मुद्दा, अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक

बिहार पोलिटिक्स

विधानसभा में उठा भूमिहार का मुद्दा, अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक जीवेश कुमार मिश्रा ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एक ऐसा सवाल उठा दिया जिससे उनकी ही सरकार घीर गई।

विधानसभा में उठा भूमिहार का मुद्दा अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक

बीजेपी विधायक जीवेश कुमार मिश्रा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना :
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक जीवेश कुमार मिश्रा ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एक ऐसा सवाल उठा दिया जिससे उनकी ही सरकार घीर गई। भूमिहार ब्राह्मण को लेकर सदन में जमकर बहस हुई। बीजेपी एमएलए ने अपनी ही सरकार और सिस्टम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों में भूमिहार और भूमिहार ब्राह्मण को लेकर विसंगति पैदा हो रही है।

मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार के किसी दस्तावेज में इसका कोई जिक्र नहीं है। राज्य सवरण आयोग ने भी कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। भूमिहार ब्राह्मण कहने से भ्रम की स्थिति होगी।   

इसके बाद जीवेश मिश्रा ने मद्यनिषेध, राजस्व भूमि सुधार विभाग का दस्तावेज दिखाया और कहा कि 1931 के दत्तावेज में भूमिहार ब्राह्मण लिखा हुआ है तो किसने यह बदला। 

फिर उन्होंने कहा कि मंत्री विजेंद्र यादव भ्रम फैला रहे हैं। सरकार का जवाब सही नहीं है। विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि भूमिहार को भूमिहार ब्राह्मण नहीं कहा जाता तो इसे शिड्यूल ट्राइब में डाला जाय। इसी मामले पर बीजेपी के एक और विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि अगर दिक्कत है तो भूमिहार को शेड्यूल्ड ट्राइब में डाल दिया जाए।
 

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।