भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मियूल बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के 2 अपराधकर्मी गिरफ्तार

By : News11 Bharat
भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मियूल बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के 2 अपराधकर्मी गिरफ्तार

संजय श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

आरा/डेस्क:  मियूल बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह में शामिल 2 अपराधकर्मी को 2 मोबाईल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी आरा में प्रेस वार्ता करके साइबर डीएसपी स्नेह सेतु ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को आरा नगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ संदिग्ध साइबर अपराधियों के द्वारा मियूल बैंक अकाउंट खोलवाकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया जाता है.

उक्त सूचना के सत्यापन हेतु नगर थाना के द्वारा दो संदिग्ध युवकों को लाया गया. पूछताछ एवं संदिग्धों के मोबाईल जाँच में साइबर ठगी से संबंधित साक्ष्य पाया गया. उक्त संदिग्धों को अग्रिम जॉच एवं पूछताछ हेतु भोजपुर साइबर थाना लाया गया. पुछ-ताछ के क्रम में पता चला कि दोनों संदिग्ध का नाम  रोहीत कुमार, पिताभोला साह, जो बिबिगंज, थाना-उदवंतनगर (गजराजगंज) और मोहित कुमार, पिता-राजेश कुमार सिंह, जो मसाढ, थाना उदवंतनगर (गजराजगंज) दोनों जिला-भोजपुर है. पूछताछ में आगे बताया की रोहित की मुलाकात अभिषेक कुमार पिता रामजी साह जो बिबिगंज, थाना उदवंतनगर (गजराजगंज) जिला भोजपुर के माध्यम से सुरज सिंह राजपुत, ज्ञानपुर सेमरिया थाना बड़हरा, जिला भोजपुर से हुई रोहित कुमार को अभिषेक के द्वारा बताया गया कि उसे बालु घाट में पैसा का लेन देन के लिए बैंक अकांउट कि जरूरत है प्रत्येक बैंक अकाउंट के लिए 3000 रू० दिया जायेगा उसके बाद रोहित ने इसी तरह से मोहित को यह बात बताया उसके बाद रोहित और मोहित के द्वारा अलग अलग लोगों का मियूल बैंक अकाउंट खोलवाकर ये लोग सुरज को बैंक अकाउंट का पासबुक एवं एटीएम देते थे जिसके बदले कमिशन के तौर पर कुछ पैसे इनलोगों को दिये जातें थे जिसमें से कुछ पैसा इनलोगों के द्वारा अकाउंट होल्डर को दें देतें थे बाकी अपने पास रखते थे. रोहित के द्वारा आगे बताया गया कि बैंक अकाउंट खोलवाने एवं फिज अकाउंट को अनफिज करवाने में बैंक कर्मी सुमन सौरभचौहान, पिता बृजनंदन सिंह, जो देवरीया, थाना कोईलवर, जिला भोजपुर भी शामिल थें. जो इसके बदले कमिशन के रूप में पैसा लेते थे. इस तरह इनलोगों के द्वारा अलग अलग व्यक्तियों से अलग अलग बैंक अकाउंट खोलवाकर के बैंक का पासबुक एवं एटीएम देकर कमिशन के रूप में पैसा प्राप्त कर रहे थे.

उपलब्ध कराये गये बैंक अकाउंट का उपयोग के बारे में पूछा गया तो इनके द्वारा बताया गया कि सभी बैंक अकाउंट का उपयोग फॉड कि राशि मंगवाने के लिए किया जाता था. तत्पश्चात् पुलिस के बयान के आधार पर भोजपुर साइबर थाना अंतर्गत के आधार पर भोजपुर साइबर थाना में मामला  दर्ज कर उक्त संदिग्धों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. उक्त साइबर ठगी में शामिल अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी हेतु सघन रेड छापामारी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध वाहन पार्ट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद, संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश

संबंधित सामग्री

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी