बड़ा बयान 

राजद संगठन भंग होने पर बोले भाई वीरेंद्र- कड़ा निर्णय है और फैसला सही है 

राजद संगठन भंग होने पर विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह कड़ा निर्णय है और फैसला सही है।

By : Rani Thakur
राजद संगठन भंग होने पर बोले भाई वीरेंद्र- कड़ा निर्णय है और फैसला सही है 

राजद विधायक भाई वीरेंद्र

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
राजद संगठन भंग होने पर विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह कड़ा निर्णय है और फैसला सही है। वैसे लोगों को पार्टी से बाहर किया जाएगा जो पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। मैं हमेशा पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।  

राजद विधायक ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में हमारी सरकार आएगी। समय आने पर संगठन भंग होता है और नई कमेटी बनती है। मजबूत संगठन बनाने के लिए ही पुराने को भंग किया गया है। 

इसके अलावा भाई वीरेंद्र ने सम्राट सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब लालू जी मुख्यमंत्री बने थे तो सभी जाति धर्म के लोग ब्लॉक जाते थे और काम करते थे, एक पैसा नहीं लगता था। बीडीओ और सीओ रिश्वत की मांग करता था तो लोग कहते थे हम लोग लाली जी के यहां जा रहे हैं। बिना डर और भय के  काम होता था। 

साथ ही भाई वीरेंद्र ने कहा कि बीजेपी का जड़ नीतीश कुमार ने जमाया। अब बिहार में ब्यूरोक्रेसी का राज है।
 
संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।