भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

By : Admin
भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

शम्भू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
भागलपुर शहर में देर रात तक होने वाले शोर-शराबे पर कार्रवाई तेज कर दी गई है. सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि शहर में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू है. उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाया जाएगा और रात 10 बजे के बाद बजने वाले किसी भी डीजे सेट को मौके पर ही जप्त कर लिया जाएगा. सिटी एसपी ने यह भी जानकारी दी कि इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है और पिछले कुछ दिनों में कई डीजे सेट जप्त करते हुए कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि शहर के सभी धर्मशाला और विवाह भवन संचालकों से शपथ पत्र भरवाया जा रहा है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि परिसर में शराब का सेवन नहीं होगा और रात 10 बजे के बाद किसी भी हालत में डीजे नहीं बजाया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके इलाके में रात 10 बजे के बाद डीजे बजता है, तो वे तुरंत नजदीकी थाना को सूचना दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत
 
संबंधित सामग्री

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है।

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य