बांकीपुर उपचुनाव :  सुबह से लोगों की लंबी कतार, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी

वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव :  सुबह से लोगों की लंबी कतार, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव के तहत आज सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बांकीपुर उपचुनाव   सुबह से लोगों की लंबी कतार शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

रोहित / पटना:  पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव के तहत आज सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है और शाम 6:00 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं।

मतदान केंद्रों से बाहर निकल रहे मतदाताओं से बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि इस बार वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं। वहीं कुछ मतदाताओं का कहना है कि बिहार में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसी सोच के साथ उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया है।

प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके। फिलहाल सभी केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है।
 
संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।