अभिषेक/न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार के गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी काफी एक्टिव मोड में दिख रहे हैं ऐसे में सम्राट चौधरी ने मैराथन बैठक कर तमाम अनेक अधिकारियों को सीधी नसीहत दे डाली है और साफ तौर पर कहा है कि कोई भी अपराधी हो चाहे कोई भी बालू माफिया शराब माफिया या फिर भू माफिया हो किसी को भी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा इसके बाद अपराधियों के साथ-साथ माफियाओं में हड़कंप है. ऐसे में साफ संदेश देते हुए कहा है कि अब अपराध, गुंडई और महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामलों पर सरकार जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी.
उन्होंने कहा कि सुशासन के मॉडल को और मजबूत किया जाएगा और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. मंगलवार को गृह मंत्री के रूप में पदभार संभालते ही अपराध के खिलाफ जोरदार और दमदार कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि संगठित अपराध, सोशल मीडिया पर अभद्रता और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस अपनाने का यह कदम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन राज को और मजबूत करने की दिशा में प्रयास है. इस मौके पर उन्होंने बिहार के माफियाओं की कमर तोड़ने की योजना के बारे में भी बताया.
उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार ग्रहण करते ही एंटी रोमियो स्क्वाड को पुनर्जीवित करने और पिंक पुलिस की तैनाती बढ़ाने जैसे फैसले लिए. लेकिन सबसे बड़ा झटका 400 बड़े अपराधियों और माफिया नेताओं की सूची तैयार करने वाला है. बिहार के विभिन्न जिलों से चिह्नित इन नामों में लैंड माफिया, शराब माफिया, एक्सटॉर्शन गैंग, आर्म्स स्मगलर और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधी शामिल हैं. सम्राट चौधरी ने कहा, नीतीश कुमार के सुशासन को हम आगे बढ़ाएंगे और अपराधियों को कोई छूट नहीं मिलेगी.जेलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी संगठित गतिविधि न हो पाए
जहा अब जाकर तमाम अलग- अलग पार्टियों से बयान सामने निकल कर आए हैं news 11 से खास बात बात चित में बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा सम्राट चौधरी एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं अनुभवी व्यक्ति हैं हर चीज को समझने वाले व्यक्ति हैं और कड़े निर्णय लेने वाले भी व्यक्ति हैं नीतीश कुमार जी ने पूरे भरोसा के साथ कानून व्यवस्था को ठीक रखने के लिए जो इस सरकार की यूएसपी है कानून का राज स्थापित करना उसकी जिम्मेवारी सम्राट चौधरी जी को दी गई है सम्राट चौधरी ने सीधे आगाह कर दिया है उन अपराधियों के खिलाफ माफियाओं के खिलाफ की प्रकार का कोई भी माफिया हो चाहे वो बालूमाफिया हो भूमि माफिया हो या अन्य प्रकार के जो भी ऐसे अपराध करने वाले लोग होंगे उन अभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी अपराधियों को या तो अपराध छोड़ना पड़ेगा या बिहार छोड़ना पड़ेगा किसी भी कीमत पर अपराध के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया जाएगा अपराधी चाहे जितने भी बड़े हो जितने पहुंच वाले हो लेकिन अगर अपराध करेंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा ये हिदायत करी हिदायत उन्होंने दिया है जो आने वाले समय में आपको दिखाई भी पड़ेगा की बिहार में कैसे कानून का राज था.
कानून का राज है और आगे भी कानून का राज कायम रहेगा विपक्ष के सवाल उठाने पर बोले प्रेम रंजन पटेल
जमीन पर दिखाई पड़ा है 2005 में जब NDA की सरकार बनी थी तब अपराध को नियंत्रित करना एक चुनौती था सैफ के माध्यम से spg ट्रायल करा करके साढ़े 3 लाख से ज्यादा अपराधियों को जेल में बंद करके उनको सजा देकर के और उस अपराध को नियंत्रित किया गया था लोगो के अंदर में जो दहशत भय आतंक था उसको समाप्त किया गया और आज भी वह कायम है आगे भी कायम रहेगा विपक्ष के पास कुछ बोलने के लिए नहीं है तो इस प्रकार की बाते बोलते रहते है ।
वहीं पहली बार नीतीश कुमार के गृह मंत्रालय छोड़ने के बाद जदयू प्रवक्ता किशोर कुणाल ने कहा देखिए गृह विभाग हो या उद्योग विभाग हो या राज्य विभाग हो विभाग का बटवारा मुख्यमंत्री जी का विशेशा अधिकार है अपनी सुविधा अनुसार और अपनी निर्णय अनुसार वो निर्णय लेते हैं उन्होंने सम्राट चौधरी को गृह मंत्री के रूप में मनोनीत किया है और सम्राट चौधरी जी एक सक्षम व्यक्ति हैं निश्चित तौर पर बिहार का काम वो करेंगे और बिहार की सरकार नीतीश कुमार सुशासन जी की इकबाल फिर चलती रही है मैं समझना हूं आगे भी बिहार की जनता नीतीश कुमार जी के नाम पर उनके काम पर उनके पैगाम पे शांति सद्भाव और सुशासन के पैगाम पे चलेंगे और बिहार के लोग सुशासन का आनंद लेंगे शांति और सद्भाव का आनंद लेंगे... लॉ एंड आर्डर पहले भी बेहतर था आज भी बेहतर है आगे भी बेहतर होगा क्योंकि लॉ ऑडर को संभालने के लिए उसको देखने के लिए मीटिंग करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री के तौर पर उपलब्ध हैं और सम्राट चौधरी जी बिल्कुल ही सक्षम व्यक्ति हैं शिक्षा मंत्री हैं वो भी देखेंगे तो मुझे लगता है सामूहिक तौर पर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पहले भी बेहतर थी आज भी बेहतर होगी बालू माफिया जमीन माफिया शराब माफिया चाहे कोई भी माफिया हो कानून से ऊपर समझने का कोशिश करेगा कानून उस पर कार्रवाई करेगा कौन व्यक्ति कार्रवाई कर रहा है ये इंपॉर्टेंट नहीं सिस्टम करवाई करती है हमारी पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने के लिए सक्षम है विजिलेंस से निगरानी है कई सारे विभाग हैं जो इन चीजों को देखते रही है तो समझते हैं की कार्रवाई होती रही है आगे भी होती रहेगी।
यह भी पढ़ें: IRCTC होटल करप्शन केस: कोर्ट ने राबड़ी देवी की ट्रांसफर अर्जी पर जारी किया नोटिस