अररिया पुलिस ने 280 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का शक

By : News11 Bharat
अररिया पुलिस ने 280 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का शक

विपुल बिश्वास/न्यूज11  भारत

अररिया/डेस्क: अररिया जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 280 किलो गांजा बरामद किया है. इस मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी जा रही है.

अररिया के जोकीहाट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा लेकर एक पिकअप वैन सिलीगुड़ी–अररिया फोरलेन सड़क के रास्ते गुजरने वाली है. सूचना के आधार पर पुलिस ने काकन चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप वैन के तहखाने में बेहद चालाकी से छुपाकर रखे गए कुल 280 किलो गांजा को बरामद किया. मौके से उत्तर प्रदेश निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में सामने आया है कि गांजा गुवाहाटी से लाया जा रहा था और इसे उत्तर प्रदेश ले जाया जाना था.

इस संबंध में अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है. साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. वहीं फारबिसगंज पुलिस प्रतिबंधित लाटरी टिकट के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें: चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए अहिल्यापुर चौक पर पुलिस की बैठक, सतर्कता का दिया मंत्र

संबंधित सामग्री

यूसिल प्रबंधन ने आन्दोलनकारियों की मांगें मानी, सात लोगों को संविदा पर नियोजन पर हुई राजी

यूसिल प्रबंधन ने आन्दोलनकारियों की मांगें मानी, सात लोगों को संविदा पर नियोजन पर हुई राजी

यूसिल के खिलाफ हितकु में मांगों के समर्थन में आयोजित अनिश्चिकालीन आमरण अनशन पांचवे दिन हुआ समाप्त

18 November 2026
झारखंड स्थापना दिवस पर 10 लाभुकों को मिला अबुआ आवास का उपहार, विधायक संजीव सरदार ने सौंपी घर की चाबी

झारखंड स्थापना दिवस पर 10 लाभुकों को मिला अबुआ आवास का उपहार, विधायक संजीव सरदार ने सौंपी घर की चाबी

पोटका पंचायत में गृह प्रवेश व परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित, विधायक ने दो सड़क योजनाओं का भी किया शिलान्यास

18 November 2026
भरनो के जुरा बाजार के समीप सड़क पर रखी मिट्टी बनी हादसे की वजह, स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल, एक गंभीर, रिम्स रेफर

भरनो के जुरा बाजार के समीप सड़क पर रखी मिट्टी बनी हादसे की वजह, स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल, एक गंभीर, रिम्स रेफर

भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपने पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

18 November 2026
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम

किसानों को बीज वितरण से लेकर स्वच्छता अभियान तक चला जागरूकता अभियान

18 November 2026
विधायक प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विधायक प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नाबालिग के अपहरण और पहचान के दुरुपयोग के दो अलग-अलग मामलों में दर्ज था केस, दोनों मामलों में चल रहे थे फरार

18 November 2026