नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11 भारत
गोपालगंज/डेस्क: गोपालगंज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज़ एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. युवती अपने प्रेमी की तत्काल रिहाई की मांग कर रही है. मामला भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा गांव का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने किसी मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था. प्रेमी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही युवती नाराज़ हो गई और गांव के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. युवती को टॉवर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश में जुट गई. युवती अपने प्रेमी की तुरंत रिहाई की मांग पर अड़ी हुई थी. स्थिति को देखते हुए पुलिस गिरफ्तार प्रेमी को भी मौके पर लेकर पहुंची, ताकि युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा जा सके. फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग युवती को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं. भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा गांव की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: शेरघाटी में भतीजे ने चाचा की ईंट से मारकर की हत्या, गांव में पसरा मातम