दानापुर नगर परिषद में भड़का गुस्सा: दैनिक मजदूरों ने गेट पर ताला जड़ा, आगजनी कर जताया विरोध

By : Admin
दानापुर नगर परिषद में भड़का गुस्सा: दैनिक मजदूरों ने गेट पर ताला जड़ा, आगजनी कर जताया विरोध

राजू राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
दानापुर नगर परिषद के दैनिक मजदूरों ने आगजनी कर कार्यालय गेट पर जड़ा ताला, मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन किया है. वही आई कार्ड, पीएफ, पटना नगर निगम के तर्ज पर वेतन की मांग किया हैं.

पटना दानापुर नगर परिषद के दैनिक मजदूरों ने सोमवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित मजदूरों ने परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से वे नियमितीकरण, समय पर वेतन भुगतान, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और कार्यस्थल पर सुविधाओं जैसी मूलभूत मांगों को उठाते आ रहे है लेकिन अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान मजदूरों की बड़ी संख्या नगर परिषद कार्यालय के बाहर जमा रही. आगजनी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने मजदूरों से बातचीत कर माहौल शांत कराने की कोशिश की. मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे. वहीं नगर परिषद प्रशासन ने मजदूरों के साथ वार्ता कर समाधान निकालने की बात कही है.

यह भी पढ़े: दानापुर में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश 10 लाख की सोने की चेन लेकर फरार
 
संबंधित सामग्री

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में किया गया ऐलान