पत्थर मारने से घायल युवक की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, लाश को सड़क पर रखकर की आगजनी

By : News11 Bharat
पत्थर मारने से घायल युवक की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, लाश को सड़क पर रखकर की आगजनी

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित आदर्शनगर में 13 फरवरी की शाम सिर पर पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. मंगलवार देर शाम आक्रोशित लोगों ने आदर्शनगर चौक के समीप मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया.इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हंगामे के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है. 

परिजनों के अनुसार, 13 फरवरी को अजीत अपने बड़े भाई के साथ आदर्शनगर स्थित मुन्ना झा के परिसर में गए थे, जहां एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय संचालित होता है. उनका भाई कार्यालय के अंदर चले गए, जबकि अजीत नीचे परिसर में खड़ा था. इसी दौरान वह एक कोने में पेशाब कर रहा था. आरोप है कि मकान मालिक ने उसे देखकर ऊपर से भारी पत्थर फेंक दिया, जो सीधे अजीत के सिर पर जा लगा। पत्थर लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा.

शोर सुनकर नीचे पहुंचे भाई और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे पटना ले गए, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव को पटना से समस्तीपुर लाए और आदर्शनगर चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी.

यह भी पढ़े: बगहा में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से बड़ा हादसा, एक युवक नहर में डूबा, सर्च ऑपरेशन जारी
 

संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी