उर्दू बाजार के लॉज में इंटर छात्र ने लगाई फांसी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उर्दू बाजार के लॉज में इंटर छात्र ने लगाई फांसी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उर्दू बाजार के लॉज में इंटर छात्र ने लगाई फांसी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शम्भू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्दू बाजार में स्थित एक लॉज से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले इंटर के छात्र विशाल कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक विशाल कुमार बौंसी डैम रोड का रहने वाला बताया जा रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही तातारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है.

पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. लॉज परिसर और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है.

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस लॉज संचालक और छात्र के परिचितों से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: धनबाद उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री