वैशाली में 50 हजार घूस लेते लालगंज का अमीन गिरफ्तार, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

वैशाली के लालगंज अंचल में SVU ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी जमीन मापी और परिमार्जन के बदले लाखों की डिमांड कर रहा था।

By : Anshuman Parashar
वैशाली में 50 हजार घूस लेते लालगंज का अमीन गिरफ्तार, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने वैशाली जिले के लालगंज अंचल में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अंचल अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद से पूरे जिला प्रशासन और अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल है।

जमीन परिमार्जन के नाम पर मांगी थी मोटी रकम

SVU के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद के अनुसार, यह कार्रवाई आनंद कुमार (इनायतपुर प्रबोधी सराय) और पप्पू कुमार (मुर्गियाचक) की शिकायत पर की गई है। अमीन सुजीत कुमार जमीन की मापी और परिमार्जन जैसे सरकारी कार्यों के बदले परिवादियों से भारी भरकम रिश्वत की डिमांड कर रहा था। बताया गया कि आरोपी ने पप्पू कुमार से 3 लाख रुपये और आनंद कुमार से 60 हजार रुपये की मांग की थी।

जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोचा गया आरोपी

शिकायत मिलने के बाद SVU ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद 'SVU थाना कांड संख्या-18/2026' दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक चंद्रभूषण के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी सुजीत कुमार ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लिए, सतर्क टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

लालगंज अंचल: भ्रष्टाचार का बन रहा केंद्र?

लालगंज प्रखंड और अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले जून 2025 में भी निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बीडीओ नीलम कुमारी और उनके चालक को प्रधानमंत्री आवास योजना के बदले 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा था। एक साल के भीतर दूसरी बड़ी गिरफ्तारी ने लालगंज के प्रशासनिक तंत्र की पारदर्शिता और ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तार अमीन सुजीत कुमार को पटना ले जाया गया है, जहाँ उससे गहन पूछताछ की जा रही है। SVU की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि इस खेल में कार्यालय के कुछ अन्य बड़े अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल तो नहीं थे। फिलहाल, इस कार्रवाई ने घूसखोर कर्मचारियों के बीच दहशत पैदा कर दी है।

संबंधित सामग्री

वैशाली में गिरा निर्माणाधीन पुल का ढांचा, 4 मजदूर घायल; भारत माला परियोजना' के तहत हो रहा था कंस्ट्रक्शन

वैशाली में गिरा निर्माणाधीन पुल का ढांचा, 4 मजदूर घायल; भारत माला परियोजना' के तहत हो रहा था कंस्ट्रक्शन

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के लालगंज के जलालपुर में 'भारत माला परियोजना' के तहत बन रहे छह लेन के पुल का ढांचा गिर गया।

प्रेमिका से करा दो शादी कहकर टावर पर चढ़ गए गुरुजी, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रेमिका से करा दो शादी कहकर टावर पर चढ़ गए गुरुजी, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर में स्टूडेंट के प्यार में पागल गुरुजी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा किया।

डबल मर्डर से दहला बिहार, आर्मी जवान और पिता को गोलियों से भूना

डबल मर्डर से दहला बिहार, आर्मी जवान और पिता को गोलियों से भूना

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के राजसन पंचायत में रविवार की सुबह डबल मर्डर को अंजाम दिया गया। बिदुपुर थाना इलाके में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

वैशाली में हैवानियत की हदें पार : युवक को कांटों पर लिटाया, कान काटा और कमरे में बंद कर मार डाला

वैशाली में हैवानियत की हदें पार : युवक को कांटों पर लिटाया, कान काटा और कमरे में बंद कर मार डाला

वैशाली में शुक्रवार को ई-रिक्शा चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 21 साल के सन्नी कुमार के रूप में हुई है।

बिहार के दो सस्पेंडेड IAS अफसरों पर FIR की तैयारी, SVU ने सरकार से मांगी मंजूरी

बिहार के दो सस्पेंडेड IAS अफसरों पर FIR की तैयारी, SVU ने सरकार से मांगी मंजूरी

बिहार टेंडर घोटाला: दागी ठेकेदार रिशु श्री से सांठगांठ के आरोप में सस्पेंड IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा पर FIR की तैयारी। SVU ने सरकार से मांगी अनुमति। ED की रडार पर आईं 15 संदिग्ध फर्में।