बिहार में नई सरकार की अटकलों के बीच नितिन नबीन दिल्ली रवाना, वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक

By : Vaibhaw Vikram
बिहार में नई सरकार की अटकलों के बीच नितिन नबीन दिल्ली रवाना, वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक

न्यूज11 भारत

पटना/डेस्क: अभी की बड़ी खबर बिहार के पटना से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नई सरकार की अटकलों के बीच  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली में वे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और बिहार से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संभावित सरकार गठन को लेकर चर्चा होने की संभावना है.

मिली जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट पर नितिन नबीन मीडिया के सवालों से बचते नजर आए और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए. नितिन नबीन ने राज्यसभा चुनाव के लिए कल ही अपना नामांकन दाखिल किया था. उनके नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे. अब दिल्ली में होने वाली बैठकों को बिहार की सियासत के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री के बेटे की शादी में शिरकत हुए CM Hemant Soren, वर-वधू को दिए आशीर्वाद

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई