दवा और अंडा लदे ट्रक से 75 लाख की शराब बरामद. दोनों ट्रक चालक भी गिरफ्तार

By : News11 Bharat
दवा और अंडा लदे ट्रक से 75 लाख की शराब बरामद. दोनों ट्रक चालक भी गिरफ्तार

सरफराज आलम/न्यूज11  भारत

सिवान/डेस्क:  सिवान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं. उत्पाद विभाग की टीम ने दवा लदे ट्रक और अंडे लदे ट्रक से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया हैं. उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख मूल्य के देसी और विदेशी शराब से लदी दो ट्रक को जप्त किया है. दोनों ट्रक में 550 कार्टून देसी और विदेशी शराब है जिसको यूपी से बिहार में लाई जाए रही थी तभी उत्पाद विभाग की टीम ने बिहार यूपी के बॉर्डर श्रीकरपुर चेक पोस्ट और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमसिकडी के पास शराब की बड़ी खेप को जप्त कर लिया. दोनों गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों गाड़ी के चालक का नाम पशुनाथ साहनी जो मुजफ़रपुर का रहने वाला है वही दूसरा रवींद्र राय जो बैशाली जिला का निवासी है. अब उत्पाद विभाग के टीम दोनों गाड़ी के नंबर आधार पर जांच कर रही है की गाड़ी किसके नाम से है वही गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है कि शराब की बड़ी खेप किसके द्वारा बनाई गई थी ताकि शराब कारोबारी को गिरफ्तार की जा सके. उत्पाद निरीक्षक अंकेश राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दवा लदे ट्रक में शराब की बड़ी खेप आने वाली है जो गोरखपुर से ये ट्रक दवा लादकर पटना के लिए निकलेगी. गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमसिकडी से उसे पकड़ा गया जिसमें वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी बाबू डोमन राम का पुत्र रविंद्र राय पकड़ा गया जो ट्रक चालक था.

वही दूसरा ट्रक में अंबाला से शराब लोड हुआ और वो लालगंज जाने वाला था तभी बिहार यूपी बॉर्डर के श्रीकरपुर चेक पोस्ट से जांच के दौरान पकड़ा गया जिसमें मुजफ्फरपुर जिला के कुठनी थाना क्षेत्र निवासी चालक राम किशोर साहनी का पुत्र पशुपतिनाथ साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढें: जमुई में देर रात लूट, बमबाजी और दस्तावेज जलाने की वारदात से दहला इलाका, पुलिस को अपराधियों ने दिया चुनौती!

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई