बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सारण पुलिस की बड़ी कारवाई, हथियार सहित 23 लाख नकद व आभूषण बरामद

By : News11 Bharat
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सारण पुलिस की बड़ी कारवाई, हथियार सहित 23 लाख नकद व आभूषण बरामद

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सारण पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयागांव थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और हथियार बरामद किए गए हैं.

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर सोनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतिश कुमार, अंचलाधिकारी अदिति श्रुति और नयागांव थानाध्यक्ष अब्दुल रहमान दानिश के नेतृत्व में पुलिस टीम व सीएपीएफ बल ने राजापुर गांव निवासी विक्की कुमार के घर पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से ₹23,71,530 नकद, 485.74 ग्राम सोना, 339.70 ग्राम चांदी, एक ऑटोमैटिक पिस्टल, 10 एटीएम कार्ड, AXIS, SBI और HDFC बैंक की चेकबुक्स, तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है. बरामद नकदी और अन्य सामग्रियों की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है. एसएसपी डॉ. आशीष ने बताया कि इस मामले में नयागांव थाना कांड संख्या 210/2025 दर्ज किया गया है. इसमें धारा 170, 316(2), 318(4) बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए / 26 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव अवधि में अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देश पर सारण पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध धन, सोना-चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. एसएसपी ने बताया कि यह जिले में ऐसी चौथी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें पुलिस को इस तरह की भारी सफलता मिली है.

height=600

यह भी पढ़ें: प्रथम ग्रासे मक्षिका पात! मुकेश सहनी के भाई ने गौरा बौराम सीट पर महागठबंधन की बढ़ाई उलझन

संबंधित सामग्री

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां