कार्रवाई

बिहार में मिड डे मील मामले में कार्रवाई, इस स्कूल के हेडमास्टर और चार रसोइया पर गिरी गाज

खगड़िया के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय, भूतौली में गुरुवार को मध्याह्न भोजन के दौरान कीड़ा मिलने की घटना को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। <br/><br/>

By : Rani Thakur
बिहार में मिड डे मील मामले में कार्रवाई, इस स्कूल के हेडमास्टर और चार रसोइया पर गिरी गाज

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : खगड़िया के चौथम प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय, भूतौली में गुरुवार को मध्याह्न भोजन के दौरान कीड़ा मिलने की घटना को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी के त्वरित निर्देश और प्राथमिक जांच के आधार पर विद्यालय की हेडमास्टर संजुला कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 

विद्यालय की चारों रसोइया सह सहायक की सेवा समाप्त कर नए रसोइया के चयन का निर्देश दिया गया है। चयनमुक्त की गई रसोइयों में सुलेखा देवी, मनोरमा देवी, अनिला देवी और नीलम देवी शामिल हैं। इसके अलावा प्रखंड साधनसेवी वचनदेव कुमार के मानदेय में 25 फीसदी कटौती कर जिला मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। एमडीएम के डीपीओ के विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने का भी आदेश दिया गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की शिकायत सही पाई गई है। 

माननीय शिक्षा मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही के मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।