न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में अपराध और नक्सल गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त और पूर्व नक्सल एरिया कमांडर मो. इसराफील को गिरफ्तार किया गया है.
बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान मो. इसराफील को दबोच लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार मो. इसराफील पर मोतिहारी और शिवहर जिलों में कई आपराधिक कांड दर्ज है. वह लंबे समय से कानून से फरार चल रहा था और BNS के तहत भी वांछित अभियुक्त था.
यह भी पढ़े: मेला से देर शाम लौट रही नाबालिग से 10 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस