न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: अभी की सबसे बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना स्थित सीएम आवास के पास से आ रही है. बताया जा रहा है कि सीएम आवास के पास बड़ा हादसा टल गया है. बीपी मंडल गोलंबर के पास पुलिस की गाड़ी को थार ने टक्कर मारी है. शक्ति सुरक्षा दल की गाड़ी को थार सवार ने टक्कर मारते हुए बैरिकेटिंग तोड़ रोड के दूसरी साइड में चली गई. वहीं बताया जा रहा है कि घटना में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए हैं.
यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मौत मामले में CBI पहुंची जहानाबाद, परिजनों से करेगी पूछताछ