सीवान मे AK 47 से गोली चलाने वाले अभिषेक पटेल निलंबित, कई राउंड की थी फायरिंग

एक्शन

सीवान मे AK 47 से गोली चलाने वाले अभिषेक पटेल निलंबित, कई राउंड की थी फायरिंग

बिहार के सिवान में हुए छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों की दिशा में AK-47 चलाने वाले SIT सदस्य अभिषेक पटेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

सीवान मे ak 47 से गोली चलाने वाले अभिषेक पटेल निलंबित कई राउंड की थी फायरिंग 

सीवान मे AK 47 से गोली चलाने वाले अभिषेक पटेल निलंबित |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार के सिवान में हुए छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों की दिशा में AK-47 चलाने वाले SIT सदस्य अभिषेक पटेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। फायरिंग करते हुए उनका वीडिया भी सामने आया था।

बिहार के सिवान जिले में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान SIT मेंबर अभिषेक पटेल का एक वीडियो जारी हुआ था, जिसमें वह प्रदर्शनकारियों की दिशा में AK-47 फायर करते हुए दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है और अब अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। दावा है कि सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान उन्होंने छात्रों की दिशा में AK-47 असॉल्ट राइफल से फायरिंग की थी।  

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक पटेल ने पहले छात्रों की दिशा में एक गोली दागी जिसके बाद आंदोलनकारी छात्र पीछे की ओर भागने लगे। फिर आरोपी पुलिसकर्मी ने एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। वीडियो में भी वह करीब 6 राउंड फायर कर छात्रों के पीछे दौड़ते दिखे थे।

दरअसल, नीट पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार (25 जुलाई) को बिहार बंद के समर्थन में वामपंथी छात्र संगठनों ने राज्यभर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा भी हुई थी। पुलिस के अनुसार, पटना, सारण, सिवान, औरंगाबाद और भागलपुर में बंद के दौरान हिंसा हुई, जबकि समस्तीपुर, नवादा और नालंदा में प्रदर्शन मुख्य रूप से शांतिपूर्ण रहे।

तेजस्वी यादव ने की थी सीएम सम्राट चौधरी की निंदा

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार के सभी जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि सिवान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई थी। उन्होंने इस घटना के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की निंदा की थी।


 

संबंधित सामग्री

झारखंड सरकार और छात्रों के बीच हुई वार्ता, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने को सरकार तैयार, CGL रद्द करने पर नहीं बनी सहमति

झारखंड

झारखंड सरकार और छात्रों के बीच हुई वार्ता, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने को सरकार तैयार, CGL रद्द करने पर नहीं बनी सहमति

10 अगस्त को विधानसभा मार्च कार्यक्रम जारी रहेगा

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।