नहर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

नहर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

नहर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर की मौत इलाज के दौरान तोड़ा दम

इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत

सहरसा/डेस्क: सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया नगर संथाली टोला वार्ड नंबर 18 निवासी अनिल टुडु (40 वर्ष), पिता स्व. राजेश्वर टुडु की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. बताया जाता है कि अनिल टुडु मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और हाल ही में पंजाब से मजदूरी कर घर लौटे थे. रविवार की दोपहर वह मछली पकड़ने के लिए खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया.

ग्रामीणों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े अनिल टुडु को देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी. आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गए हैं. जानकारी के अनुसार अनिल टुडु ने दो शादियां की थीं और उनके कुल आठ बच्चे हैं — पहली पत्नी सुर्यमणि देवी से एक पुत्र व तीन पुत्रियां तथा दूसरी पत्नी रेखा हेमरम से चार पुत्रियां हैं. मजदूरी ही परिवार की आय का एकमात्र सहारा था.

मृतक की बहन चांदनी टुडु ने बताया कि हम तीन भाई-बहन हैं और बचपन से ही उन्होंने अपने भाई का पालन-पोषण कर उसकी शादी कराई थी. अब उनके बच्चों की देखभाल कौन करेगा, यह बड़ी चिंता का विषय है. उन्होंने निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह में ही उनके भाई की मौत हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने एक लाख 90 हजार रुपये का बिल जमा करने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा.

इधर नवहट्टा थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें अब तक मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई.

यह भी पढ़ें: स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुढ़मू के चकमें पंचायत भवन में जलसहिया को किया गया किट वितरित
 
संबंधित सामग्री

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

झारखंड

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

झारखंड

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

बद पड जलमनर, नलकप एव चपकल क दरसत करन, शतपरतशत नलजल यजन क नरदश