नवादा में महिला को दिनदहाड़े घर में हीं चाकू मारकर हत्या, मुहल्ले में मचा कोहराम 

By : News11 Bharat
नवादा में महिला को दिनदहाड़े घर में हीं चाकू मारकर हत्या, मुहल्ले में मचा कोहराम 

नवादा/डेस्क: नवादा में एक महिला की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है, हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. यह घटना नवादा जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र के कंचनबाग मुहल्ले की है. बताया गया है कि महिला उस घर में किराए पर रह रही थी, जिसमें महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. घटना उस वक्त हुई जब घर में कोई नहीं था. महिला के पुत्र ने बताया कि उसकी माँ को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.

मृतका सुनीता देवी हिसुआ थानाक्षेत्र के बुधौल गांव की निवासी थी, जो हिसुआ कंचनबाग के मकान में किरायेदार थी. वह मकान एकनार ग्राम निवासी सुधीर सिंह का है.  मृतका के पुत्र ने बताया कि वह पढ़ने के लिए चला गया था ,जब घर पर आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, और शोरगुल हो रहा था. गेट खुलवाने का प्रयास किया तो गेट नहीं खोला गया. फोन किया, तो मां फोन नहीं उठाया. उसके बाद वो अपने दोस्त के पास जाकर बताया. दोस्त के साथ वापस आकर देखा तो गेट खुला हुआ था और मां का शव किचन में पड़ा हुआ था. उसके गर्दन पर चाकू के वार थे.  घटना की सूचना पर हिसुआ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार  ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है. लिखित आवेदन और परिवारजनों के बयान के बाद कार्रवाई कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.
 
यह भी पढ़ें: गिरियक के इशापुर प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन की छत का हिस्सा गिरा, 6 विद्यार्थी गंभीर रूप से जख्मी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई